• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 631 Km की लॉन्ग रेंज वाली Hyundai Ioniq 5 इलेक्ट्रिक कार भारत में इस कीमत पर लॉन्च, Ioniq 6 भी हुई पेश

631 Km की लॉन्ग रेंज वाली Hyundai Ioniq 5 इलेक्ट्रिक कार भारत में इस कीमत पर लॉन्च, Ioniq 6 भी हुई पेश

इलेक्ट्रिक कार डेडिकेटिड इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर बनी है, जो एक साथ कई तरह के बॉडी टाइप को सपोर्ट करता है।

631 Km की लॉन्ग रेंज वाली Hyundai Ioniq 5 इलेक्ट्रिक कार भारत में इस कीमत पर लॉन्च, Ioniq 6 भी हुई पेश

Hyundai ने Auto Expo 2023 में Ioniq 6 को भी दिखाया है

ख़ास बातें
  • Hyundai Ioniq 5 की भारत में कीमत 44.95 लाख रुपये से शुरू होती है
  • यह कीमत केवल शुरुआत 500 ग्राहकों के लिए है
  • इसमें 8-स्पीकर प्रीमियम बोस साउंड सिस्टम और ADAS शामिल है
विज्ञापन
भारतीय ग्राहकों को काफी समय तक इंतजार कराने के बाद, आखिरकार Hyundai India ने चल रहे Auto Expo 2023 में Ioniq 5 इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने नई Ioniq 6 को भी दिखाया है, जो फिलहाल एक कॉन्सेप्ट कार है। Ioniq 5 के लॉन्च के दौरान इवेंट में शाहरुख खान भी मौजूद थे, जिन्होंने स्टेज पर अपना सिग्नेचर स्टेप भी परफॉर्म किया। कंपनी ने शुरुआती 500 ग्राहकों के लिए इंट्रोडक्टरी प्राइस रखा है।

Hyundai ने Ioniq 5 को ग्लोबल वर्जन में मौजूद 5 वेरिएंट के बजाय भारत में केवल एक वेरिएंट के साथ उतारा है, जिसकी कीमत 44.95 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कीमत शुरुआती 500 ग्राहकों के लिए है, जिसके बाद इसकी कीमत में इजाफा हो सकता है। हालांकि, अन्य ग्राहकों के लिए कीमत क्या होगी, इसे लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

इलेक्ट्रिक कार डेडिकेटिड इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर बनी है, जो एक साथ कई तरह के बॉडी टाइप को सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि इस प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रिक हैचबैक, SUV या सेडान सभी को बनाया जा सकता है। Ioniq 5 के भारतीय वेरिएंट में मौजूद पावरट्रेन 214 hp की मैक्सिमम पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कार मात्र 7.4 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इलेक्ट्रिक कार में 72.6 kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है, जिसकी बदौलत यह 631 किलोमीटर की रेंज (ARAI सर्टिफाइड) दे सकती है।

इसमें अंदर की तरफ, दो बड़ी 12.3-इंच स्क्रीन मिलती है, जिससे पूरा डैशबोर्ड एक विशाल डिस्प्ले पैनल जैसा दिखाई देता है। इसमें कई एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) शामिल है। कार के अंदर लैपटॉप और स्मार्टफोन जैसे गैजेट्स के लिए चार्जिंग सॉकेट्स दिए गए है। इतना ही नहीं कार के बाहर मौजूद सॉकेट का उपयोग करके इलेक्ट्रिक स्कूटर और कैंपिंग उपकरण जैसी चीजों को भी चार्ज किया जा सकता है। इसमें 8-स्पीकर प्रीमियम बोस साउंड सिस्टम, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, ऑन-बोर्ड नेविगेशन और 3 साल की ब्लूलिंक कनेक्टेड कार सब्सक्रिप्शन भी शामिल हैं।

Ioniq 5 के अलावा, Hyundai ने Auto Expo में Ioniq 6 EV को भी पेश किया है। Ioniq 6 इलेक्ट्रिक कार 0.21 ड्रैग कोएफिशिएंट है, जो अभी तक की Hyundai की पूरी लाइन-अप में सबसे कम है। यह सिर्फ 18 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो सकती है। EV को दो कॉन्फिगरेशन में पेश किया जाएगा, पहला 77.4 kW बैटरी पैक और दूसरा 53 kW बैटरी पैक के साथ।
 
0nqtfmn

बैटरी पैक के हिसाब से रेंज मिलेगी, जिसमें छोटा बैटरी पैक 429 किमी की मैक्सिमम रेंज देने में सक्षम होगा। Hyundai Ioniq 6 EV को 2023 में उत्तरी अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »