यह ई-बाइक दो वर्जन में आती है जिसमें Lyon F8 और Lyon R8 शामिल है।
Photo Credit: BikeMagazine
Hercules Lyon को कंपनी ने लेटेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक के तौर पर लॉन्च किया है।
Hercules Lyon को कंपनी ने लेटेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक के तौर पर लॉन्च किया है। यह ई-बाइक दो वर्जन में आती है जिसमें Lyon F8 और Lyon R8 शामिल है। इलेक्ट्रिक बाइक में 540 Wh तक की बैटरी मिलती है। यह ई-बाइक 8-स्पीड वाले गियर हब से लैस की गई है। इसके अंदर कंपनी ने Bosch Purion 200 डिस्प्ले भी लगाया है। इसमें विभिन्न तरह की जानकारी देखी जा सकती है। इसमें Bosch Active Line Plus मोटर लगी है। इलेक्ट्रिक बाइक का वजन 24 किलोग्राम बताया गया है। आइए जानते हैं इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Hercules Lyon को कंपनी ने दो विकल्पों में पेश किया है। इसके 400 Wh बैटरी वाले मॉडल की कीमत €2,399 (via) (लगभग रुपये) है। जबकि 540 Wh बैटरी वाले मॉडल की कीमत €2,599 (लगभग रुपये) बताई गई है। अन्य ग्लोबल मार्केट्स में इसके लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी अभी नहीं दी है।
Hercules Lyon को कंपनी ने दो वर्जन में पेश किया है। एक Lyon F8 वर्जन है और दूसरा Lyon R8 वर्जन है। Lyon F8 में फ्रीव्हील सपोर्ट है। वहीं, Lyon R8 में हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक्स को सपोर्ट करने के लिए कोस्टर ब्रेक भी दिया गया है। दोनों ही मॉडल्स में ड्राइवट्रेन एक समान मिलता है। इसमें स्टैंडर्ड चेन दी गई है और चेन गार्ड मिलता है। इलेक्ट्रिक बाइक में Shimano Nexus इंटरनल गियर हब दिया गया है। इलेक्ट्रिक बाइक का वजन 24 किलोग्राम बताया गया है।
Hercules Lyon ई-बाइक में Bosch Active Line Plus मिड-ड्राइव मोटर लगी है। यह 60Nm का टॉर्क पैदा करती है। बैटरी के लिए कंपनी ने दो विकल्प दिए हैं। इसे 400 Wh या 540 Wh बैटरी के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इन्हें फ्रेम के अंदर इंटीग्रेट किया है और आसानी से निकाला भी जा सकता है। इलेक्ट्रिक बाइक में Bosch Purion 200 डिस्प्ले मिलता है जो कि कई तरह के कंट्रोल हैंडल करता है। कंपनी ने इस बाइक में एक रियर रैक भी लगाया है। साथ ही लाइट्स और किक स्टैंड भी मिलता है। स्टेप थ्रू फ्रेम के चलते इस पर सवार होना आसान है। इसमें 80mm सस्पेंशन फॉर्क लगा है और स्टेम एडजस्टेबल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Xiaomi Smart Band 11 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 21 दिन की बैटरी, जानें कीमत
₹15,999 में मिल रहा 7000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर वाला 5G स्मार्टफोन,जल्द खरीदें लिमिटेड है डील
Motorola Edge 70 Pro खरीदें ₹4850 सस्ता! 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज