Hero Electric लगाएगी 1,200 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट से मेगा EV प्लांट

यह प्लांट राजस्थान के सलारपुर इंडस्ट्रियल एरिया में 170 एकड़ में होगा। इसमें प्रोडक्शन अगले वर्ष के अंत में शुरू होने का अनुमान है

Hero Electric लगाएगी 1,200 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट से मेगा EV प्लांट

इसकी वार्षिक प्रोडक्शन कैपेसिटी 20 लाख यूनिट्स से अधिक होगी

ख़ास बातें
  • इसमें प्रोडक्शन अगले वर्ष के अंत में शुरू होने का अनुमान है
  • इस प्लांट से बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में हीरो इलेक्ट्रिक पहले स्थान पर है
विज्ञापन
देश की बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero Electric ने राजस्थान सरकार के साथ मेगा इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए एग्रीमेंट किया है। इस प्लांट पर 1,200 करोड़ रुपये से अधिक का इनवेस्टमेंट किया जाएगा। इसकी वार्षिक प्रोडक्शन कैपेसिटी 20 लाख यूनिट्स से अधिक होगी।

यह एग्रीमेंट इनवेस्ट राजस्थान समिट में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और Hero Electric के मैनेजिंग डायरेक्टर Naveen Munjal की मौजूदगी में साइन किया गया। यह प्लांट सलारपुर इंडस्ट्रियल एरिया में 170 एकड़ में होगा। इसमें प्रोडक्शन अगले वर्ष के अंत में शुरू होने का अनुमान है। इस प्लांट में मॉडर्न इक्विपमेंट और रोबोटिक्स जैसी नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें सोलर एनर्जी जैसे रिन्यूएबल एनर्जी रिसोर्सेज पर भी जोर दिया जाएगा। कंपनी ने कहा, "हम पॉल्यूशन मुक्त मोबिलिटी के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत कर रहे हैं। हमें राजस्थान में नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की घोषणा कर खुशी है। इसके लिए हम राजस्थान सरकार को उनकी मदद के लिए धन्यवाद देते हैं। यह कंपनी का तीसरा ग्रीनफील्ड प्लांट होगा।" Hero Electric ने बताया कि इस प्लांट से बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा। 

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में Hero Electric ने अगस्त में 5,302 यूनिट वॉल्यूम ग्रोथ और 102.59% सालाना ग्रोथ के साथ 10,482 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया। हीरो इलेक्ट्रिक ने वॉल्यूम में 1,528 यूनिट की ग्रोथ के साथ 17.06 प्रतिशत महीने-दर महीने की ग्रोथ हासिल की। यह इस सेगमेंट का कुल 20.77% हिस्सा है। Okinawa दूसरे स्थान पर है। Okinawa ने 8,558 यूनिट्स बेचीं और 5,703 यूनिट्स के साथ 199.75% की सालाना ग्रोथ हासिल की। इसके अलावा महीने दर महीने में 460 वॉल्यूम ग्रोथ के साथ 5.6 प्रतिशत की ग्रोथ भी दर्ज की। इस सेग्मेंट में ओकिनावा की 18.15 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

इस मार्केट में Ampere तीसरे स्थान पर रही जिसने अगस्त 2022 में 6,402 यूनिट्स बेचीं और 702 प्रतिशत से अधिक की साल दर साल ग्रोथ हासिल की। महीने दर महीने की ग्रोथ 1.20 प्रतिशत की रही। कंपनी इस सेगमेंट में मार्केट में हिस्सेदारी 12.68 प्रतिशत है। चौथे स्थान पर TVS ने 6,301 यूनिट्स की बिक्री की जो साल दर साल के आधार पर 867.90 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इस सेगमेंट में बहुत सी कंपनियां आगामी महीनों में नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »