• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 140km रेंज के साथ हीरो इलेक्ट्रिक लॉन्‍च करेगी Optima CX सीरीज में 2 इलेक्ट्रिक स्‍कूटर

140km रेंज के साथ हीरो इलेक्ट्रिक लॉन्‍च करेगी Optima CX सीरीज में 2 इलेक्ट्रिक स्‍कूटर

ऑप्टिमा सीएक्स के दोनों वेरिएंट 4 से 5 घंटे में चार्ज हो जाएंगे। CX ER मॉडल के साथ डुअल चार्जर सेटअप मिलने की बात कही गई है।

140km रेंज के साथ हीरो इलेक्ट्रिक लॉन्‍च करेगी Optima CX सीरीज में 2 इलेक्ट्रिक स्‍कूटर

Photo Credit: rushlane

Optima CX सीरीज के दोनों स्‍कूटर तीन कलर ऑप्शन- ब्लू, ग्रे और वाइट में आएंगे।

ख़ास बातें
  • इनके एक्‍स शो रूम प्राइस 60 से 70 हजार रुपये के बीच हो सकते हैं
  • Optima CX को सिंगल बैटरी यूनिट से पैक किया जाएगा
  • जबकि CX ER मॉडल को डुअल बैटरी से पैक किया जाएगा
विज्ञापन
देश के इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर सेगमेंट में नंबर-1 की पोजिशन पर काबिज हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric) जल्‍द अपनी ऑप्टिमा सीएक्स (Optima CX) को अपग्रेड करने जा रही है। एक ब्रोशर लीक के जरिए यह दावा किया गया है। बताया जाता है कि Optima CX सीरीज में दो इलेक्ट्रिक स्‍कूटर उतारे जाएंगे। इनमें से एक Optima CX होगा, जबकि दूसरा CX ER होगा। इनमें बड़ा फर्क बैटरी पैक का होगा। Optima CX को सिंगल बैटरी यूनिट से पैक किया जाएगा, जबकि CX ER को डुअल बैटरी से पैक किया जाएगा। 

rushlane की रिपोर्ट के अनुसार, नई सीरीज हीरो की HX सीरीज के मुकाबले ज्‍यादा दमदार और परफॉर्मेंस फोकस्‍ड होगी। डिजाइन में भले बहुत बदलाव देखने को ना मिले, पर Optima CX के ई-स्‍कूटर पिछले मॉडल से 25 गुना ज्‍यादा पावरफुल हो सकते हैं। इलेक्ट्रिक मोटर की एफ‍िशिएंसी भी पहले की तुलना में 10 फीसदी ज्‍यादा होगी, जिससे टॉप स्‍पीड में इम्‍प्रूवमेंट आएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, ऑप्टिमा सीएक्स के दोनों वेरिएंट 4 से 5 घंटे में चार्ज हो जाएंगे। CX ER मॉडल के साथ डुअल चार्जर सेटअप मिलने की बात कही गई है। 

Optima CX के इन ई-स्‍कूटरों की कीमत कीमत Optima HX सीरीज की तुलना में थोड़ी अधिक हो सकती है। यह  
एक्‍स शो रूम में 60,000 रुपये से 70,000 रुपये के बीच हो सकती है। Optima CX सीरीज के दोनों स्‍कूटर तीन कलर ऑप्शन- ब्लू, ग्रे और वाइट में आएंगे।

बताया जाता है कि Optima CX जो सिंगल बैटरी पैक के साथ आता है, 82 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है। वहीं, डुअल बैटरी पैक के साथ आने वाला CX ER ई-स्‍कूटर सिंगल चार्ज में 140 किलोमीटर की रेंज देता है।  

कस्‍टमर्स को Optima CX में क्रूज कंट्रोल, वॉक असिस्ट, रिवर्स मोड, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, USB चार्जिंग पोर्ट, LED हेडलैंप और रिमोट की के साथ एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इस ई-स्कूटर में 12 इंच के पहिये लगे हैं साथ में 140mm का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है।

Optima CX  का वजन 82 किलो है, जबकि CX ER का वजन 93 किलोग्राम है। ज्‍यादा वजन की वजह CX ER में दिया गया डुअल बैटरी सेटअप है। Optima CX सीरीज के ये ई-स्‍कूटर कब तक उपलब्‍ध होंगे। अभी कोई जानकारी नहीं। जल्‍द इस पर और अपडेट मिलने की उम्‍मीद है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »