• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • EV के लिए चार्जिंग को मिलेगी रफ्तार, Tata Power लगाएगी 25,000 EV चार्जिंग प्वाइंट्स

EV के लिए चार्जिंग को मिलेगी रफ्तार, Tata Power लगाएगी 25,000 EV चार्जिंग प्वाइंट्स

टाटा पावर ने 3,600 से अधिक पब्लिक या सेमी-पब्लिक चार्जर्स और 23,500 से अधिक रेजिडेंशियल चार्जर्स उपलब्ध कराए हैं

EV के लिए चार्जिंग को मिलेगी रफ्तार, Tata Power लगाएगी 25,000 EV चार्जिंग प्वाइंट्स

कंपनी ने ऑटो एक्स्पो में अपने हाई-टेक EV चार्जिंग सॉल्यूशंस को प्रदर्शित किया है

ख़ास बातें
  • कंपनी का EV चार्जिंग के लिए मोबाइल ऐप Tata Power EZ Charge है
  • इससे निकट के चार्जिंग स्टेशन को खोजने में मदद मिलती है
  • देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है
विज्ञापन
देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के लिए चार्जिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल टाटा पावर ने अगले पांच वर्षों में देश में 25,000 EV चार्जिंग प्वाइंट्स लगाने की योजना बनाई है। कंपनी ने ऑटो एक्स्पो में अपने हाई-टेक EV चार्जिंग सॉल्यूशंस को प्रदर्शित किया है। 

कंपनी ने बताया कि उसके EV चार्जिंग नेटवर्क EZ Charge से जुड़ी टेक्नोलॉजी को ऑटो एक्स्पो में दिखाया जा रहा है। कंपनी के EV चार्जिंग के लिए मोबाइल ऐप Tata Power EZ Charge से निकट के चार्जिंग स्टेशन को खोजने, चार्जिंग प्वाइंट्स की उपलब्धता और चार्जिंग की स्थिति का पता लगाने में आसानी होती है। टाटा पावर ने 3,600 से अधिक पब्लिक या सेमी-पब्लिक चार्जर्स और 23,500 से अधिक रेजिडेंशियल चार्जर्स उपलब्ध कराए हैं। इनमें से बहुत से तेजी से चार्ज करने वाली टेक्नोलॉजी से लैस हैं। ये चार्जिंग प्वाइंट्स मॉल, होटल, एयरपोर्ट और ऑफिस कॉम्प्लेक्स जैसी महत्वपूर्ण लोकेशंस पर हैं। 

टाटा ग्रुप की ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors ने पिछले वर्ष के अंत में EV सेगमेंट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। कंपनी 50,000 इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी के आंकड़े तक पहुंच गई है। देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। कार्बन इमिशन को कम करने और फ्यूल के इम्पोर्ट को घटाने के लिए केंद्र सरकार ने EV को बढ़ावा देने के उपाय किए हैं। बहुत सी राज्य सरकारें भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीदारी पर लोगों को सब्सिडी दे रही हैं। टाटा मोटर्स तीन इलेक्ट्रिक कारों, Tiago EV, Tigor EV and Nexon EV की बिक्री करती है। इनमें Nexon EV के दो वेरिएंट हैं। भारतीय वायुसेना ने भी Nexon EV को अपने व्हीकल्स के बेड़े में शामिल किया है। 

टाटा मोटर्स ने EV सेगमेंट के जरिए ग्रोथ बढ़ाने की तैयारी की है। इससे पहले कंपनी ने 50,000 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्रोडक्शन की उपलब्धि हासिल की थी। टाटा मोटर्स की योजना अगले पांच वर्षों में 10 EV लॉन्च करने की है। टाटा मोटर्स का मानना है कि देश के लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में दिलचस्पी ले रहे हैं। ये व्हीकल्स फ्यूल के बढ़ते प्राइस और पॉल्यूशन जैसी समस्याओं के समाधान की पेशकश करते हैं। कंपनी ने कस्टमर्स की EV से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए मल्टी मोड रेगेन और मल्टी ड्राइव मोड जैसे फीचर्स पेश किए हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
  2. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
  3. Xiaomi ने Mijia Smart Bathroom Heater P1 किया लॉन्च, एडवांस फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सरकार लॉन्च करेगी 62,500 करोड़ रुपये की स्कीम
  5. भारत में क्रिप्टोकरेंसी को 'एसेट' का दर्जा नहीं मिला, सरकार ने दी जानकारी
  6. Just Corseca की नई स्मार्टवॉच, ईयरबड्स हुए लॉन्च, कीमत 1499 रुपये से शुरू
  7. 20000mAh बैटरी के साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग वाला नया पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत व खास फीचर्स
  8. OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी
  9. Huawei FreeClip 2 S ईयरबड्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 38 घंटे की है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. GoBoult Tenet Pro ईयरबड्स भारत में लॉन्च, 75 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »