अमेरिकी प्रेसिडेंट Joe Biden को Elon Musk ने दी Tesla खरीदने की सलाह

जो बाइडन ने पूरे अमेरीका में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए चार्जिंग स्टेशंस खोलने की अपनी योजना की जानकारी दी थी

अमेरिकी प्रेसिडेंट Joe Biden को Elon Musk ने दी Tesla खरीदने की सलाह

मस्क ने एक बार फिर भारत में कम कॉस्ट वाली कारों की मैन्युफैक्चरिंग का इरादा जाहिर किया है

ख़ास बातें
  • अमेरिकी सरकार बड़ी संख्या में EV के लिए चार्जिंग स्टेशंस खोलेगी
  • EV के बड़े मार्केट्स में अमेरिका शामिल है
  • Tesla के चीफ एग्जिक्यूटिव एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर को खरीदा था
विज्ञापन
बिलिनेयर और इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के हेड Elon Musk ने अमेरिका के राष्ट्रपति Joe Biden को एक दिलचस्प सलाह दी है। बाइडन ने पूरे अमेरीका में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के लिए चार्जिंग स्टेशंस खोलने की अपनी योजना की जानकारी दी थी। इसके बाद मस्क ने बाइडन को एक टेस्ला कार खरीदने की सलाह दी। 

अमेरिका में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की संख्या बढ़ने के साथ ही चार्जिंग स्टेशंस की जरूरत भी बढ़ रही है। बाइडेन ने घोषणा की है कि उनकी सरकार पूरे देश में लगभग पांच लाख EV चार्जिंग स्टेशंस खोलेगी। उन्होंने बताया कि 35 राज्यों में इन स्टेशंस को बनाने का खर्च भी सरकार उठाएगी। हालांकि, इसके लिए कोई समयसीमा या एलोकेट किए जाने वाले बजट की जानकारी नहीं दी गई है। बाइडन ने ट्वीट कर बताया, "हम इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए देश भर में लगभग पांच लाख चार्जिंग स्टेशंस बना रहे हैं। अमेरिका का रोड ट्रिप पूरी तरह इलेक्ट्रिफाइड होगा।" 

इसके बाद मस्क ने उन्हें सलाह दी, "आप केवल एक टेस्ला खरीद सकते हैं।" मस्क इससे पहले यह शिकायत करते रहे हैं कि उनकी कंपनी के योगदान को अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने अमेरिका में इलेक्ट्रिक व्हीकल के चार्जिंग स्टेशंस को सब्सिडी देने के लिए सरकारी फंडिंग का भी विरोध किया था। इसके बाद इलेक्ट्रिक व्हीकल की मैन्युफैक्चरिंग टेस्ला के योगदान को बाइडेन ने स्वीकार किया था। उन्होंने कहा था, "जनरल मोटर्स और फोर्ड जैसी पुरानी कंपनियों से लेकर हमारे देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरर टेस्ला तक का इनोवेशन करने में योगदान है।" इसके साथ ही उनका कहना था कि दशकों के बाद अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग लौट रही है। 

हाल ही में मस्क ने एक बार फिर भारत में कम कॉस्ट वाली कारों की मैन्युफैक्चरिंग का इरादा जाहिर किया था। उन्होंने इंडोनेशिया में चल रहे G-20 समिट के दौरान कहा कि वह भारत और इंडोनेशिया जैसे मार्केट्स के लिए टेस्ला का कम कॉस्ट वाला मॉडल बनाने के एक प्रपोजल पर विचार कर रहे हैं। इस वर्ष की शुरुआत में भारत में केंद्र सरकार ने टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों पर टैक्स में छूट देने के मस्क के निवेदन को ठुकरा दिया था। देश में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की ओर से भी इस तरह की टैक्स छूट देने का कड़ा विरोध हुआ था। इंडस्ट्री का कहना था कि इससे देश में कारों की मैन्युफैक्चरिंग कर रही कंपनियों को नुकसान होगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »