Cars

Cars - ख़बरें

  • EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
    दिवाली और फेस्टिव सीजन में अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो 10 लाख रुपये से कम बजट में इलेक्ट्रिक कारों के कई ऑप्शन मौजूद हैं। इस रेंज में Tata Tiago EV, MG Comet EV और Tata Punch EV जैसी गाड़ियां शामिल हैं। वहीं, MG Windsor EV को Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन के साथ कम शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इन कारों में बैटरी पैक, ड्राइविंग रेंज, डिजाइन और फीचर्स के मामले में अंतर है। ऐसे में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले इनकी शुरुआती कीमत, रेंज और बैटरी से जुड़े खर्चों की तुलना करना जरूरी है।
  • एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
    BYD ने चीन में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक सेडान Da Han EV लॉन्च की है। इसकी शुरुआती कीमत 2,35,900 चीनी युआन है। कार में 102.3kWh की दूसरी जनरेशन Blade Battery दी गई है, जो RWD वेरिएंट में 1,008Km और AWD वेरिएंट में 880Km तक की CLTC रेंज देती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 9 मिनट में 10 से 97 फीसदी तक चार्ज हो सकती है। AWD वेरिएंट में 764hp की पावर मिलती है और यह 3.3 सेकंड में 100Km/h की रफ्तार पकड़ सकता है। इसमें एयर सस्पेंशन, LiDAR और 31 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम भी है।
  • Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
    Volvo ने भारत में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV EX90 लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.26 करोड़ रुपये रखी गई है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 106kWh की बैटरी और डुअल मोटर सेटअप दिया गया है, जो 456hp की पावर और 670Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार फुल चार्ज होने पर 625 किलोमीटर तक चल सकती है। इसमें 14.5 इंच की टचस्क्रीन, 9 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, 25 स्पीकर वाला Bowers & Wilkins साउंड सिस्टम और 9 एयरबैग मिलते हैं। SUV में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी दिया गया है।
  • कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
    देसी कंपनी UBON ने अपना नया कार मॉड्यूलेटर लॉन्च किया है जो सफर के दौरान म्यूजिक, मस्ती और एंटरटेनमेंट का मजा दे सकता है। कंपनी ने नया UBON CH-285 FM कार मॉड्यूलेटर पेश कर दिया है जो एक 2-in-1 डिवाइस है। यह डुअल वायरलैस माइक्रोफोन्स के साथ आता है। कार में सफर के दौरान यूजर इसके माध्यम से म्यूजिक सुन सकता है।
  • सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
    अगर आप रेंज के चक्कर में पेट्रोल/डीजल वाली कार से इलेक्ट्रिक कार में स्विच नहीं कर पा रहे हैं तो इसका हल निकल चुका है, क्योंकि भारतीय बाजार में Maruti Suzuki e Vitara से लेकर Tata Sierra EV, Mahindra BE 6 Sporteq, Tata Harrier EV और Kia Syros EV जैसी इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं जो कि एक बार चार्ज होकर 500 किमी से ज्यादा की रेंज प्रदान कर सकती हैं।
  • Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में अपनी नई 7-सीटर EREV SUV Skynomad N90 Max लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत 2,69,900 युआन यानी भारतीय करेंसी में करीब 38 लाख रुपये है। SUV में 76kWh की NCM बैटरी दी गई है, जो 464km तक की इलेक्ट्रिक रेंज और रेंज एक्सटेंडर के साथ 1,705km तक की कुल रेंज देती है। इसमें डुअल मोटर सेटअप, 1.5T रेंज एक्सटेंडर और 700 TOPS Nvidia Thor चिप मिलती है। सेफ्टी के लिए 12 एयरबैग, LiDAR, 11 कैमरे और 12 अल्ट्रासोनिक रडार दिए गए हैं। इसका Explorer Edition कैंपिंग के लिए इलेक्ट्रिक पॉप-अप रूफ के साथ आता है।
  • 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
    Xiaomi ने चीन में अपनी दूसरी कार Skynomad N70 लॉन्च कर दी है। यह मिड-टू-लार्ज पांच सीटर EREV SUV है, जिसे N70 Pro और N70 Max वेरिएंट में पेश किया गया है। N70 Pro में 52kWh बैटरी और 351km इलेक्ट्रिक रेंज मिलती है, जबकि N70 Max में 76kWh बैटरी के साथ 505km इलेक्ट्रिक रेंज है। दोनों मॉडल में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन रेंज एक्सटेंडर के तौर पर दिया गया है। N70 Max की कुल रेंज 1,461km तक है। SUV में 16.1 इंच डिस्प्ले, 21.4 इंच रियर स्क्रीन और Xiaomi HAD ADAS भी मिलता है।
  • पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
    पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कथित ड्राइवरलेस कार का डेमो उस समय चर्चा में आ गया, जब कार अचानक मुड़कर पुलिस वैन से टकरा गई। वायरल वीडियो में पत्रकार मोहम्मद आलिजाह कार की आगे वाली पैसेंजर सीट पर बैठे नजर आते हैं, जबकि वाहन को रिमोट कंट्रोल के जरिए चलाया जा रहा था। शुरुआती जानकारी में इंटरनेट कनेक्शन बाधित होने को हादसे की वजह बताया गया था, लेकिन बाद में कार बनाने वाले छात्र ने कहा कि गलत कंट्रोल बटन दबने से वाहन दाएं की जगह बाएं मुड़ गया। इस घटना के बाद वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई मीम्स और मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दीं।
  • EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
    अगर आपका बजट 10 लाख रुपये तक है और आप नई इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं, तो भारतीय बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। Tata Tiago EV और MG Comet EV इस सेगमेंट की किफायती इलेक्ट्रिक कारों में शामिल हैं। वहीं Tata Punch EV SUV जैसी डिजाइन के साथ 10 लाख रुपये के आसपास उपलब्ध है। MG Windsor EV की सामान्य कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा है, लेकिन BaaS यानी Battery-as-a-Service विकल्प के साथ इसकी शुरुआती कीमत कम हो जाती है। BaaS मॉडल में बैटरी की कीमत अलग से चुकानी होती है। यहां इन चारों इलेक्ट्रिक कारों की कीमत, बैटरी और रेंज के बारे में जानें।
  • JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
    बुल्डोजर के लिए मशहूर कंपनी JCB ने दुनिया को अपनी पहली हाइड्रोजन कार का जलवा दिखाया है। ब्रिटिश कंपनी ने हाईड्रोजन चालित कंबशन व्हीकल के माध्यम से जमीन पर सबसे तेज गति से चलने वाले वाहन का प्रदर्शन किया। इसे कंपनी ने JCB Hydromax नाम दिया है जो कि कंपनी का इन-हाउस व्हीकल है। इस कार ने 653.90 किलोमीटर प्रतिघंटा की एवरेज स्पीड हासिल की है।
  • सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
    फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टाम्टा अल्मोड़ा के काफ़लीखान गांव के रहने वाले हैं। रवि हैपिडा स्काई प्राइवेट लिमिटिड के संस्थापक और सीईओ भी हैं। उन्हीं की कंपनी ने HAPIDA SKYNeX नामक फ्लाइंग व्हीकल का प्रोटोटाइप तैयार किया है। यह एक फ्लाइंग कार है जिसमें 8 पंखड़ियां लगी हुई हैं।
  • अब कैब ड्राइवरों की नौकरियां भी खतरे में? बिना ड्राइवर के दौड़ेंगी 1.2 लाख Uber टैक्सियां!
    Uber ने दुनिया का सबसे बड़ा Robotaxi नेटवर्क बनाने की योजना का ऐलान किया है। Financial Times के मुताबिक, कंपनी अगले कुछ वर्षों में 10 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश कर 1.2 लाख Driverless Cars तैनात करेगी। 2026 में कम से कम 15 शहरों में ऑटोनॉमस टैक्सी सर्विस शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। Robotaxi में LiDAR, Radar, कैमरे, GPS और AI सिस्टम मिलकर वाहन को बिना ड्राइवर चलाने में मदद करते हैं। Uber इस तकनीक के लिए Waymo, Zoox, Lucid और Rivian जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी कर रही है। शुरुआती दौर में यह सेवा सीमित शहरों और तय रूट्स पर उपलब्ध होगी।
  • सड़क पर एक-दूसरे से 'बात' करेंगी गाड़ियां! भारत सरकार ला रही V2V टेक्नोलॉजी, जानिए कैसे करेगी काम
    भारत सरकार नए वाहनों में Vehicle-to-Vehicle (V2V) Communication System लागू करने की तैयारी कर रही है। ड्राफ्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, 1 अक्टूबर 2028 से बनने वाले नए वाहनों में यह सिस्टम अनिवार्य हो सकता है। V2V तकनीक के जरिए वाहन आपस में स्पीड, लोकेशन, दिशा और ब्रेकिंग जैसी जानकारी रियल-टाइम में शेयर करेंगे। इससे ब्लाइंड स्पॉट, अचानक ब्रेक लगाने और चौराहों पर होने वाले हादसों को कम करने में मदद मिल सकती है। यह तकनीक भविष्य में ADAS, स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम और इमरजेंसी वाहनों के साथ भी बेहतर तालमेल बनाने में उपयोगी साबित हो सकती है।
  • सस्ती EV की तलाश? ₹4.69 लाख से शुरू होती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, कुछ में मिलती है 400km+ रेंज
    भारतीय बाजार में 10 लाख रुपये तक के बजट में कई इलेक्ट्रिक कारें उपलब्ध हैं। इनमें Tata Tiago EV, MG Comet EV और Tata Punch EV जैसे मॉडल शामिल हैं। वहीं, Tata Tiago EV और MG Windsor EV को Battery-as-a-Service (BaaS) विकल्प के साथ और भी कम शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। हालांकि, BaaS मॉडल में बैटरी की कीमत अलग होती है और उसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है। अगर आप नई EV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कीमत के साथ रेंज, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, बैटरी वारंटी और सर्विस नेटवर्क पर भी ध्यान देना जरूरी है।
  • हरियाणा में इलेक्ट्रिकल गाड़ी मिलेगी सस्ती, सरकार ने ग्राहकों को दी टैक्स में 100% छूट
    अब तक हरियाणा में बैटरी से चलने वाले और सीएनजी वाहनों पर लगाने वाले टैक्स में 20% की छूट मिलती थी। हालांकि, सीएनजी वाहनों पर छूट अभी भी 20 प्रतिशत की बनी हुई है, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए यह छूट अब 100% कर दी गई है। सरकार वाहनों से होने वाले उत्सर्जन और प्रदूषण को करने करने की उम्मीद से इलेक्ट्रिक वाहनों पर छूट दे रही है। टैक्स में मिलने वाली छूट से इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत में काफी कमी आएगी और इससे खरीदारी बढ़ने की भी उम्मीद है।

Cars - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »