भारत के लिए लो-कॉस्ट Tesla कार बनाना चाहते हैं Elon Musk 

इस वर्ष की शुरुआत में भारत में केंद्र सरकार ने टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों पर टैक्स में छूट देने के मस्क के निवेदन को ठुकरा दिया था

भारत के लिए लो-कॉस्ट Tesla कार बनाना चाहते हैं Elon Musk 

केंद्र सरकार ने टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों पर टैक्स में छूट देने के मस्क के निवेदन को ठुकरा दिया था

ख़ास बातें
  • टेस्ला ने इससे पहले भी भारत में बिक्री शुरू करने की योजना बनाई थी
  • केंद्र सरकार ने कंपनी को टैक्स छूट देने से मना कर दिया था
  • कंपनी की योजना भारत में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की थी
विज्ञापन
अमेरिकी इलेक्ट्रिक मेकर Tesla के चीफ एग्जिक्यूटिव Elon Musk ने एक बार फिर भारत में कम कॉस्ट वाली कारों की मैन्युफैक्चरिंग का इरादा जाहिर किया है। उन्होंने इंडोनेशिया में चल रहे G-20 समिट के दौरान कहा कि वह भारत और इंडोनेशिया जैसे मार्केट्स के लिए टेस्ला का कम कॉस्ट वाला मॉडल बनाने के एक प्रपोजल पर विचार कर रहे हैं। 

इस वर्ष की शुरुआत में भारत में केंद्र सरकार ने टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों पर टैक्स में छूट देने के मस्क के निवेदन को ठुकरा दिया था। भारत में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की ओर से भी इस तरह की टैक्स छूट देने का कड़ा विरोध हुआ था। इस बारे में इंडस्ट्री का कहना था कि इससे देश में कारों की मैन्युफैक्चरिंग कर रही कंपनियों को नुकसान होगा। सरकार का कहना था कि नियमों के तहत देश में व्हीकल्स की असेंबलिंग पर पहले ही कम टैक्स लगता है। टेस्ला को कुछ भारतीय राज्यों ने यूनिट लगाने का निमंत्रण भी दिया था। इन राज्यों में पंजाब, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र शामिल थे। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क टैक्स में छूट पर बातचीत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मीटिंग भी करना चाहते थे। हालांकि, टेस्ला को टैक्स में किसी छूट देने के पक्ष में सरकार नहीं थी। 

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को पिछले महीने खरीदने के बाद से मस्क को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। Musk ने Twitter को खरीदने के कुछ दिनों बाद ही इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के कम से कम 3.95 अरब डॉलर के शेयर्स बेचे हैं। उन्होंने अगस्त में कहा था कि वह टेस्ला के शेयर्स की बिक्री तभी करेंगे जब उन्हें ट्विटर को खरीदने के लिए मजबूर होना पड़े। 

कंपनी की ओर से की गई रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया गया है कि मस्क ने लगभग 1.95 करोड़ शेयर्स बेचे हैं। हालांकि, यह जानकारी नहीं दी गई है कि इसके लिए पहले से योजना थी या नहीं। ट्विटर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदने वाले मस्क ने इसके लिए अमेरिकी बैंकों से लगभग 13 अरब डॉलर का लोन लिया है। इसके अलावा कुछ हाई नेटवर्थ इनवेस्टर्स ने उन्हें कंपनी में लगभग सात अरब डॉलर का निवेश करने का वादा किया है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि इन लोगों ने यह निवेश किया है या नहीं।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »