इकोनॉमी को लेकर Elon Musk की चिंता के बावजूद तेजी से हायरिंग कर रही Tesla

टेस्ला की ओर से बहुत सी कैटेगरीज में हायरिंग करने से बिजनेस को लेकर कंपनी के पॉजिटिव होने का संकेत मिल रहा है

इकोनॉमी को लेकर Elon Musk की चिंता के बावजूद तेजी से हायरिंग कर रही Tesla

कंपनी इंजीनियरिंग, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग के लिए अधिक हायरिंग कर रही है

ख़ास बातें
  • टेस्ला ने इस सप्ताह अपनी वेबसाइट पर 6,900 से अधिक जॉब्स लिस्टिंग की हैं
  • कंपनी बहुत सी कैटेगरी में हायरिंग कर रही है
  • इकोनॉमी की स्थिति कमजोर होने को लेकर मस्क ने चिंता जताई थी
विज्ञापन
अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla बड़ी संख्या में एंप्लॉयीज की हायरिंग कर रही है। कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव Elon Musk ने इकोनॉमी को लेकर चिंता जताई थी। हालांकि, टेस्ला की ओर से बहुत सी कैटेगरीज में हायरिंग करने से बिजनेस को लेकर कंपनी के पॉजिटिव होने का संकेत मिल रहा है। 

टेस्ला ने इस सप्ताह अपनी करियर वेबसाइट पर 6,900 से अधिक जॉब्स की लिस्टिंग की है। यह जून की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी ने मई में 7,400 से अधिक जॉब्स के लिए विज्ञापन दिया था। मस्क ने जून की शुरुआत में अपने सहकर्मियों को इकोनॉमी की स्थिति कमजोर होने की चेतावनी दी थी। उनका कहना था कि टेस्ला को जॉब्स में कटौती करनी होगी। हालांकि, इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि अगले 12 महीनों में कंपनी के एंप्लॉयीज की कुल संख्या में बढ़ोतरी होगी। टेस्ला की वेबसाइट पर जून और जुलाई में जॉब्स की लिस्टिंग में कमी हुई थी। 

कंपनी इंजीनियरिंग, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, व्हीकल सर्विस और मैन्युफैक्चरिंग के लिए अधिक हायरिंग कर रही है। टेस्ला ने पिछले तीन महीनों में कस्टमर्स को 3,43,830 व्हीकल्स की डिलीवरी की है। यह एनालिस्ट्स के 3,58,000 व्हीकल्स की डिलीवरी के अनुमान से कम है। टेस्ला के शेयर का प्राइस इस महीने की शुरुआत में 8 प्रतिशत से अधिक गिरा था। यह जून की शुरुआत के बाद से कंपनी के शेयर में सबसे बड़ी गिरावट थी। कंपनी का कहना है कि उसके लिए प्रत्येक तिमाही के अंत में व्हीकल्स की डिलीवरी बढ़ जाती है और ट्रांसपोर्टेशन कैपेसिटी की कमी से कस्टमर्स तक कारों को पहुंचाने में देरी हो रही है। 

मस्क स्पेस रॉकेट बनाने वाली SpaceX के भी चीफ एग्जिक्यूटिव हैं। उनके पास सोशल नेटवर्किंग कंपनी Twitter में भी हिस्सेदारी है। उन्होंने ट्विटर को खरीदने की डील को पूरा करने का इरादा भी जाहिर किया है। Tesla ने अपने व्हीकल्स से अल्ट्रसॉनिक सेंसर्स हटाने का फैसला किया है। व्हीकल्स की सेफ्टी और ड्राइवर-असिस्टेंट फीचर्स के लिए कंपनी ने सिर्फ कैमरों का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है। कंपनी के व्हीकल्स में 12 अल्ट्रॉसॉनिक सेंसर्स होते हैं। हाल ही में चीन की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल BYD ने टेस्ला को मात देकर ग्लोबल लेवल पर सबसे अधिक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की बिक्री की है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »