इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में हुआ बड़ा बदलाव, Bajaj Auto की हिस्सेदारी में 50 प्रतिशत की गिरावट 

इस मार्केट में Ola Electric और TVS Motor ने अपने क्रमशः 18 प्रतिशत और लगभग 23 प्रतिशत के मार्केट शेयर को बरकरार रखा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 सितंबर 2025 23:46 IST
ख़ास बातें
  • इस मार्केट में बजाज ऑटो की हिस्सेदारी घटकर 11 प्रतिशत हो गई है
  • पिछले महीने इस सेगमेंट में Ather Energy की सेल्स में बढ़ोतरी हुई है
  • Ola Electric और TVS Motor ने अपने मार्केट शेयर को बरकरार रखा है

इस मार्केट में Ola Electric और TVS Motor ने अपनी हिस्सेदारी को बरकरार रखा है

देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। पिछले महीने इस मार्केट में बड़ा बदलाव हुआ है। अगस्त में इस सेगमेंट की बड़ी कंपनियों में शामिल Bajaj Auto की हिस्सेदारी आधी घट गई है। चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री करने वाली बजाज ऑटो की जुलाई में हिस्सेदारी 22 प्रतिशत की थी। पिछले महीने यह हिस्सेदारी घटकर 11 प्रतिशत रह गई है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने इस सेगमेंट में Ather Energy की सेल्स में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उत्तर भारत में स्टोर्स की संख्या बढ़ाने का भी Ather Energy को फायदा मिला है। इस मार्केट में बजाज ऑटो की हिस्सेदारी घटने के पीछे चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के अधिक प्राइसेज और इसके ज्यादा वेरिएंट न होना जैसे कारण हो सकते हैं। हाल ही में बजाज ऑटो ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak 3001 लॉन्च किया था। इसे एक नए EV आर्किटेक्चर पर बनाया गया है जिसमें फ्लोर पर 3.0 kWh की बैटरी दी गई है। इससे इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के सेंटर ऑफ ग्रेविटी को कम करने में सहायता मिलती है। इससे स्टेबिलिटी बढ़ने के साथ ही अधिक स्पेस भी उपलब्ध होता है। Chetak 3001 का प्राइस 99,990 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसकी सर्टिफाइड रेंज लगभग 127 किलोमीटर की है। 

Advertisement

इस मार्केट में Ola Electric और TVS Motor ने अपने क्रमशः 18 प्रतिशत और लगभग 23 प्रतिशत के मार्केट शेयर को बरकरार रखा है। हाल ही में TVS Motor ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 'Orbiter' पेश किया था। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 158 किलोमीटर की है। इस कंपनी के i-Qube इलेक्ट्रिक स्कूटर की भी बिक्री मजबूत बनी हुई है। 

अगस्त में Ola Electric ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro Sport लॉन्च किया था। कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की S1 रेंज में यह स्पोर्ट पर फोकस्ड वेरिएंट है। इसका शुरुआती प्राइस 1,49,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके लिए बुकिंग 999 रुपये में कराई जा सकती है। S1 Pro Sport में 13 kW फेरीट मोटर दी गई है जिसे ओला इलेक्ट्रिक ने डिवेलप किया है। इसमें स्पोर्ट-ट्यून्ड सस्पेंशन और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया गया है। यह पहली बार है कि इस टेक्नोलॉजी का देश में किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर में इस्तेमाल किया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कोलिजन वॉर्निंग, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ट्रैफिक साइन की पहचान और स्पीडिंग एलर्ट जैसे सिक्योरिटी से जुड़े फीचर्स दिए गए हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  2. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  3. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  4. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  9. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  10. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.