Cowboy ने नए डिजाइन और फीचर्स के साथ लॉन्च की क्रूजर ई-बाइक 

इसकी एर्गोनॉमिक हैंडलबार को पकड़ने से थकान भी बहुत कम होती है। इस ई-बाइक का वजन केवल 19.3 किलोग्राम का है

Cowboy ने नए डिजाइन और फीचर्स के साथ लॉन्च की क्रूजर ई-बाइक 

यह इस कैटेगरी में अन्य ई-बाइक्स की तुलना में हल्की है

ख़ास बातें
  • इसमें वायरलेस चार्जिंग फोन माउंट, कम्फर्ट ग्रिप्स मिलते हैं
  • इस ई-बाइक में गूगल मैप्स के साथ सपोर्ट वाली ऐप को इंटीग्रेट किया गया है
  • इसे ब्लैक और सैंड कलर्स में उपलब्ध कराया गया है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में ई-बाइक्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। ये एनवायरमेंट फ्रेंडली होने के साथ ही चलाने में भी आसान होती हैं। इन्हें शहर के भीड़ वाले एरिया में भी चलाया जा सकता है। नीदरलैंड की फर्म Cowboy ने नए डिजाइन और फीचर्स के साथ क्रूजर ई-बाइक लॉन्च की है। इसमें राइडर की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। 

इसकी एर्गोनॉमिक हैंडलबार को पकड़ने से थकान भी बहुत कम होती है। इसका वजन केवल 19.3 किलोग्राम का है। यह इस कैटेगरी में अन्य ई-बाइक्स की तुलना में हल्की है। इसमें वायरलेस चार्जिंग फोन माउंट, कम्फर्ट ग्रिप्स और एक गूगल मैप्स के साथ सपोर्ट वाली ऐप को इंटीग्रेट किया गया है। Cowboy की इस क्रूजर ई-बाइक में रिमूवेबल बैटरी, कार्बन बेल्ट और पंक्चर रेजिस्टेंट 47 mm टायर दिए गए हैं। इस फर्म का दावा है कि इसमें राइडर की सेफ्टी को प्रायरिटी दी गई है है। इसका शुरुआती प्राइस 3,393 डॉलर का है। इसे ब्लैक और सैंड कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसे Cowboy की वेबसाइट के अलावा यूरोप में इसके लगभग 300 रिटेल पार्टनर्स से खरीदा जा सकता है। 

भारत में भी ई-बाइक्स की बिक्री में तेजी आ रही है। ई-बाइक के रेंटल बिजनेस की बड़ी फर्मों में शामिल Yulu को जल्द ही प्रॉफिट में आने की उम्मीद है। इसने भारत के साथ ही विदेश में भी अपना बिजनेस बढ़ाने की योजना बनाई है। यह फर्म दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू में ऑपरेट करती है। अगले 15 महीनों में Yulu ने हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद और कोलकाता सहित कई शहरों में बिजनेस शुरू करने की तैयारी की है। यह वाराणसी, आगरा और गोवा जैसे मार्केट्स में स्थानीय कारोबारियों के साथ टाई-अप करने की संभावना भी तलाश रही है। हाल ही में Yulu के CEO, Amit Gupta ने बताया था, "हम ऐसे शहरों में कम संख्या वाले फ्लीट को चलाने में दिलचस्पी रखने वाले किसी भी व्यक्ति को टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म देने के लिए तैयार हैं जहां हमारी लंबी अवधि में इसे चलाने की योजना नहीं है।" 

केंद्र सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन व्हीकल्स के लिए सब्सिडी की भी सरकार पेशकश कर रही है। Yulu का Zomato, Swiggy और Zepto जैसी डिलीवरी फर्मों के साथ टाई-अप है। Yulu के फ्लीट के इस्तेमाल और रेवेन्यू में डिलीवरी से जुड़ी फर्मों की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत की है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  4. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  6. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  7. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  8. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  9. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  10. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »