ई-बाइक स्टार्टअप Yulu की भारत और विदेश में बिजनेस बढ़ाने की तैयारी

अगले 15 महीनों में Yulu ने हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद और कोलकाता सहित कई शहरों में बिजनेस शुरू करने की तैयारी की है

ई-बाइक स्टार्टअप Yulu की भारत और विदेश में बिजनेस बढ़ाने की तैयारी

इस फर्म की शुरुआत छह वर्ष पहले हुई थी

ख़ास बातें
  • यह फर्म दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू में ऑपरेट करती है
  • Yulu का Zomato, Swiggy और Zepto जैसी डिलीवरी फर्मों के साथ टाई-अप है
  • इसके लिए ई-बाइक बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Bajaj Auto बनाती है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में ई-बाइक को रेंट पर देने का बिजनेस बढ़ा है। इस सेगमेंट की बड़ी फर्मों में शामिल Yulu को जल्द ही प्रॉफिट में आने की उम्मीद है। इसने भारत के साथ ही विदेश में भी अपना बिजनेस बढ़ाने की योजना बनाई है। यह फर्म दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू में ऑपरेट करती है। 

अगले 15 महीनों में Yulu ने हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद और कोलकाता सहित कई शहरों में बिजनेस शुरू करने की तैयारी की है। यह वाराणसी, आगरा और गोवा जैसे मार्केट्स में स्थानीय कारोबारियों के साथ टाई-अप करने की संभावना भी तलाश रही है। Yulu के CEO, Amit Gupta ने Reuters को बताया, "हम ऐसे शहरों में कम संख्या वाले फ्लीट को चलाने में दिलचस्पी रखने वाले किसी भी व्यक्ति को टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म देने के लिए तैयार हैं जहां हमारी लंबी अवधि में इसे चलाने की योजना नहीं है।" 

केंद्र सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन व्हीकल्स के लिए सब्सिडी की भी सरकार पेशकश कर रही है। Yulu का Zomato, Swiggy और Zepto जैसी डिलीवरी फर्मों के साथ टाई-अप है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Zypp Electric और Ola Electric से है। जापान के SoftBank से फंडिंग हासिल करने वाली ओला इलेक्ट्रिक की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के सेगमेंट में बड़ी हिस्सेदारी है। Yulu के फ्लीट के इस्तेमाल और रेवेन्यू में डिलीवरी से जुड़ी फर्मों की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत की है। इस फर्म की शुरुआत छह वर्ष पहले हुई थी। इसने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के अंत तक अपने व्हीकल्स की संख्या चार गुना बढ़ाकर लगभग एक लाख करने का टारगेट रखा है। इसे सितंबर तक प्रॉफिट में आने की उम्मीद है। 

इसका लॉस पिछले कुछ फाइनेंशियल ईयर में घटा है। हालांकि, कंपनी ने पिछले फाइनेंशियल ईयर के लिए अपने रिजल्ट की जानकारी नहीं दी है। Yulu की ई-बाइक देश की बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Bajaj Auto बनाती है। इसकी योजना विदेश में भी अपना बिजनेस ले जाने की है। इसके लिए यह इंडस्ट्री का लंबा अनुभव रखने वाले किसी सीनियर एग्जिक्यूटिव की तलाश कर रही है। इस बारे में गुप्ता ने बताया, "ऐसे देशों में बिजनेस शुरू करना बेहतर होगा जहां EV के लिए पॉलिसी मौजूद है। इन देशों में थाईलैंड और इंडोनेशिया शामिल है।"  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »