• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • BMW ने पेश किया CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट, जानें स्पेसिफिकेशंस

BMW ने पेश किया CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट, जानें स्पेसिफिकेशंस

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 8.5 kW का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 130 किलोमीटर की है

BMW ने पेश किया CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट, जानें स्पेसिफिकेशंस

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 8.5 kW का बैटरी पैक दिया गया है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने CE 04 के नए वेरिएंट में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किए हैं
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 8.5 kW का बैटरी पैक दिया गया है
  • इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 130 किलोमीटर की है
विज्ञापन
लग्जरी कार मेकर BMW की मोटरसाइकिल डिविजन BMW Motorrad ने CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट पेश किया है। हालांकि, कंपनी ने CE 04 के नए वेरिएंट में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किए हैं। इसे अधिक कलर्स के विकल्पों के साथ लाया गया है। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं। 

BMW CE 04 का बेस वेरिएंट हल्के व्हाइट यूनि कलर, ब्लैक-ग्रे सीट और क्लीयर विंडशील्ड के साथ है। इसका Avantgrade वेरिएंट Gravity Blue मैटेलिक पेंट और Sao Paulo येलो के कॉम्बिनेशन के साथ है। इसमें ब्लैक या लाइट ग्रे सीट येलो और व्हाइट टेप्स और येलो टिंटेड विंडशील्ड के साथ है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का Exclusive वेरिएंट में Spacesilver मैटेलिक फिनिश दी गई है। इसमें हवा और मौसम से बचाव के लिए बिल्ट-इन हैंड गार्ड्स और हीटेड ग्रिप्स के साथ विंडशील्ड दी गई है। इसमें नए अपहोलस्ट्री मैटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। भारत में CE 04  के स्टैंडर्ड वर्जन का प्राइस लगभग 15.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। कंपनी ने इसके नए वेरिएंट या लॉन्च की तिथि के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 8.5 kW का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 130 किलोमीटर की है। कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले 2.3 kW के चार्जर के इस्तेमाल से लगभग 3.30 घंटे में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 0-80 प्रतिशत तक चार्ज  किया जा सकता है। इसके साथ BMW Wallbox चार्जर का भी विकल्प है। देश के मार्केट में यह सबसे अधिक पावर रेटेड वाला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है। 

BMW CE 04 की टॉप स्पीड 120 kmph की है। यह केवल 2.6 सेकेंड में लगभग 50 kmph की स्पीड तक पहुंच सकता है। इसमें एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) स्टैंडर्ड के तौर पर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट पर डबल डिस्क ब्रेक अप और रियर में सिंगल डिस्क है। CE 04 की लिक्विड-कूल्ड, पर्मानेंट-मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर 42 bhp की पावर और 62  Nm का पीक टॉर्क दे सकती है।  इसकी 10.25 इंच TFT कलर स्क्रीन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ है  इसके नए वेरिएंट पहली बार इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के अंदर नेविगेशनल मैपिंग को देखा जा सकता है। इससे किसी अतिरिक्त डिस्प्ले की जरूरत नहीं होगी। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑटोमैटिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ASC) और तीन राइडिंग मोड्स - Eco, Rain और Road हैं। इसके साथ वैकल्पिक 'डायनैमिक पैकेज' लेने पर प्रो राइडिंग मोड जैसे फीचर्स को जोड़ा जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »