Ampere इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली Greaves Electric की IPO लाने की तैयारी

Greaves Electric Mobility की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से लगभग 10 अरब रुपये जुटाने की योजना है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2024 23:12 IST
ख़ास बातें
  • Greaves Electric Mobility ने IPO लाने के लिए डॉक्युमेंट फाइल किए हैं
  • इस सेगमेंट की कुछ अन्य कंपनियां भी IPO लाने की योजना बना रही हैं
  • हाल ही में Ola Electric की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग हुई थी

इसमें कंपनी की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर Greaves Cotton भी बड़ी संख्या में शेयर्स की बिक्री करेगी

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री तेजी से बढ़ी है। हाल ही में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Ola Electric की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग हुई है। इस सेगमेंट की कुछ अन्य कंपनियां भी इनिशियल पब्लिक ऑफर ( IPO) लाने की योजना बना रही हैं। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ रहा है। 

Ampere इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली Greaves Electric Mobility ने IPO लाने के लिए डॉक्युमेंट्स फाइल किए हैं। Greaves Electric Mobility की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से लगभग 10 अरब रुपये जुटाने की योजना है। इसमें कंपनी की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर Greaves Cotton भी बड़ी संख्या में शेयर्स की बिक्री करेगी। Greaves Electric Mobility की योजना IPO से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल बैटरी असेंबलिंग की क्षमता बनाने, मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने और रिसर्च एंड डिवेलपमेंट में करने की है। 

कुछ महीने पहले  Greaves Electric Mobility ने Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। यह कंपनी का पहला हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर है। Ampere Nexus में 3 kWh की बैटरी है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 136 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी लगभग साढ़े तीन घंटे में चार्ज किया जा सकता है। इसका मुकाबला Ola Electric के S1 Air, TVS Motor के iQube और Ather 450S से है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में PMS मोटर दी गई है। इसमें चार राइड मोड मिलते हैं। इसकी City मोड में टॉप स्पीड 93 kmph होने का दावा किया गया है। पिछले वर्ष Greaves Electric Mobility ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में Royal Challengers Bangalore टीम के साथ अपने जुड़ाव को प्रदर्शित करने के लिए Primus RCB एडिशन इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया था। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का चेसिस एक लोड स्ट्रेटिफाइड डिजाइन के साथ चार गुना तक मजबूत है। इसमें स्लेंडर फ्रें और सपाट फ्लोरबोर्ड है। Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर में डायमंड-कट LED हेडलैम्प है। इसमें बड़ी सीट और एल्युमीनियम ग्रैब हैंडल है। इसके बेस वर्जन में 6.2 इंच LCD स्क्रीन दी गई है। इसमें ब्लटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसके बेस वेरिएंट में 6.2 इंच LCD स्क्रीन दी गई है। इसमें ब्लटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा कंपनी के पास Ampere Reo Plus, Magnus और Magnus EX जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.