स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन

अमेरिका को मिसाइल और अन्य खतरों से बचाने के लिए ट्रंप सरकार ने अपने 'गोल्डन डोम' मिसाइल डिफेंस सिस्टम के लिए आउटर स्पेस में क्षमता बढ़ाने की तैयारी की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 सितंबर 2026 16:47 IST
ख़ास बातें
  • स्पेस में भी हथियारों को पहुंचाने का दौर शुरू हो गया है
  • अमेरिका ने पहला 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन तैनात करने के साथ इसकी शुरुआत की है
  • स्पेस में रूस और चीन भी अपनी क्षमता बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं

यह एक सांकेतिक इमेज है

दुनिया के बड़े देशों के बीच पिछले कुछ वर्षों में हथियारों की अपनी ताकत को बढ़ाने की होड़ बढ़ी है। स्पेस में भी हथियारों को पहुंचाने का दौर शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत अमेरिका ने पहला 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन तैनात करने के साथ की है। इसके साथ अमेरिका ने रूस और चीन जैसे अपने प्रतिद्वंदियों को चुनौती दी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, US एयर फोर्स के सेक्रेटरी, Troy Meink ने एयर, स्पेस और सायबर कॉन्फ्रेंस में कहा है कि दुश्मनों के खिलाफ अमेरिकी सैन्य बलों की सुरक्षा के लिए 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन जरूरी है। इसे रूस और चीन के लिए एक चेतावनी माना जा रहा है। हालांकि, Meink ने यह नहीं बताया है कि स्पेस में अमेरिका ने किस प्रकार का वेपन तैनात किया है। उन्होंने संकेत दिया कि इस वेपन का इस्तेमाल बढ़ते हुए खतरों के खिलाफ किया जाएगा। अमेरिका को मिसाइल और अन्य खतरों से बचाने के लिए ट्रंप सरकार ने अपने 'गोल्डन डोम' मिसाइल डिफेंस सिस्टम के लिए आउटर स्पेस में क्षमता बढ़ाने की तैयारी की है। 

स्पेस में सैन्य ताकत बढ़ाने की होड़ 1957 में तत्कालीन सोवियत संघ के पहले सैटेलाइट 'Sputnik' के लॉन्च के साथ शुरू हो गई थी। इसके बाद अमेरिका और रूस ने सैटेलाइट्स को हथियारों से लैस करने और उन्हें नष्ट करने के तरीके खोजना शुरू कर दिया था। स्पेस में परमाणु हथियारों को लेकर आशंकाएं को दूर करने के लिए अमेरिका और रूस के साथ ही कुछ अन्य देशों ने 1967 में आउटर स्पेस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते के तहत, स्पेस में बड़े स्तर पर विध्वंस करने वाले हथियारों पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बाद से अमेरिका, रूस, चीन और भारत जैसे ताकतवर देशों ने इस समझौते के दायरे के बाहर अपनी क्षमताओं को बढ़ाने की कोशिशें की हैं। इन क्षमताओं में सैन्य कम्युनिकेशन, निगरानी और नेविगेशन के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रतिद्वंदी देशों के सैटलाइट्स को निशाना बनाने की ताकत शामिल है। 

अमेरिका की स्पेस फोर्स के प्रवक्ता ने एक स्टेटमेंट में बताया, 'दुश्मन के हमले का मुकाबला करने के लिए अमेरिका के पास ऑन-ऑर्बिट कंट्रोल वेपन मौजूद हैं।' हालांकि, इस स्टेटमेंट में इस वेपन के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। अमेरिका को स्पेस में रूस और चीन जैसे दो बड़े प्रतिद्वंदियों से खतरा हो सकता है। चीन की योजना अपनी मिलिट्री के मॉडर्नाइजेशन की स्ट्रैटेजी के हिस्से के तौर पर स्पेस में अपनी ताकत बढ़ाने की है। रूस का मानना है कि भविष्य में होने वाले टकरावों में स्पेस में ताकत एक निर्णायक कारण होगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.