Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9500 Super है। Vivo X Fold 6 की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है

Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!

इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

ख़ास बातें
  • इंटरनेशनल मार्केट में पिछले सप्ताह Vivo X Fold 6 को लॉन्च किया गया था
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 Super है
  • Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच इनर फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo ने हाल ही में Vivo X Fold 6 को चीन में पेश किया था। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को मंगलवार (छह अक्टूबर) को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वेरिएंट के लगभग समान हो सकते हैं। इसके साथ Vivo V80 और Vivo S2 FE को भी लॉन्च किया जाएगा। 

देश में Vivo की यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में भारत में Vivo X Fold 6 को छह अक्टूबर को Vivo V80 और Vivo S2 FE के साथ लॉन्च करने का संकेत दिया है। हालांकि, इस टीजर में Vivo X Fold 6 के लॉन्च की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इसमें दिखाया गया हैंडसेट जून में चीन में पेश किए गए इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिजाइन के जैसा है। इस टीजर में Vivo X Fold 6 को ब्लू फिनिश में दिखाया गया है। इस टीजर वीडियो में एक मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट को भी दिखाया गया है। हालांकि, Vivo ने इस डिवाइस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। 

इंटरनेशनल मार्केट में पिछले सप्ताह Vivo X Fold 6 को लॉन्च किया गया था। भारत में इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को Nebula Teal और Prism Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। चीन में पेश किए गए Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच (2,504 x 2,312 पिक्सल्स) इनर फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसमें आउटर पर 6.51 इंच (1,120 x 2,528 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन दी गई है। 

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9500 Super है। Vivo X Fold 6 की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसमें दोनों डिस्प्ले पर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल के कैमरा हैं। यह स्मार्टफोन 8K तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है  इंटरनेशनल मार्केट में Vivo X Fold 6 का हाल ही में लॉन्च किए गए Apple के iPhone Duo और Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से मुकाबला हो सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »