Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील्स रिवील हो गई हैं। P4s Lite 5G से P4s 5G तक की कीमत और खास स्पेसिफिकेशन्स जानें।

Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली Deals

ख़ास बातें
  • Realme P4s Lite 5G का डील प्राइस ₹16,499
  • Realme P4x 5G ₹22,999 में और P4 Power 5G ₹29,999 में
  • Realme P4s 5G का डील प्राइस ₹31,999
विज्ञापन

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 से पहले Realme ने अपने कई स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील्स रिवील कर दी हैं। इस लिस्ट में कंपनी की P4 Series से लेकर P4x, P4s Lite और P4R 5G तक शामिल हैं। यानी बजट से लेकर मिड-रेंज सेगमेंट तक फोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए कई ऑप्शन मौजूद हैं। खास बात यह है कि यहां बताए गए सभी प्राइस बेस मॉडल या बताए गए वेरिएंट के लिए हैं और सभी ऑफर्स को शामिल करके दिए गए हैं। Realme P4s Lite 5G इस लिस्ट में सबसे कम कीमत वाला फोन है, जबकि P4s 5G का डील प्राइस सबसे ज्यादा है।

Realme P4x 5G - ₹22,999

Realme P4x 5G का डील प्राइस ₹22,999 है। इसमें 6.72-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर मिलता है। कैमरा सेटअप में 50MP मेन कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh Titan Battery है, जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 5,300mm² VC कूलिंग भी मिलती है।

Realme P4 Power 5G - ₹29,999

Realme P4 Power 5G का डील प्राइस ₹29,999 बताया गया है। फोन में 6.8-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट दिया गया है। पीछे 50MP मेन और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए 16MP कैमरा दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 10,001mAh की बैटरी है, जो 80W चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Realme P4s 5G - ₹31,999

Realme P4s 5G का डील प्राइस ₹31,999 है। स्मार्टफोन अर्ली बर्ड ऑफर के तहत वर्तमान में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसमें 6.77-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर के साथ 50MP OIS मेन और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। फ्रंट में 16MP कैमरा दिया गया है। फोन में 8,000mAh टाइटन बैटरी है, जिसे 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। साथ ही IP66, IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है।

Realme P4 5G - ₹29,999

Realme P4 5G को ₹29,999 के डील प्राइस पर खरीदा जा सकता है। अर्ली बर्ड के तहत फोन इस प्राइस पर खरीदने के लिए अब उपलब्ध है। इसमें 6.77-इंच 144Hz HyperGlow AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP मेन + 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर के लिए इसमें 7,000mAh टाइटन बैटरी दी गई है, जो 80W अल्ट्रा चार्ज सपोर्ट करती है।

Realme P4s Lite 5G - ₹16,499

बजट सेगमेंट में Realme P4s Lite 5G का डील प्राइस ₹16,499 है। यह इस लिस्ट का सबसे कम कीमत वाला फोन है। अगर आपका बजट ₹20 हजार से कम है और आप Realme का 5G स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए खास हो सकती है।

Realme P4 Pro 5G - ₹30,999

Realme P4 Pro 5G के 8GB+256GB वेरिएंट का डील प्राइस ₹30,999 है। इसमें 6.8-इंच 1.5K 144Hz HyperGlow 4D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 50MP Sony IMX896 OIS मेन + 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा है। इसमें 7,000mAh बैटरी के साथ 80W अल्ट्रा चार्ज मिलता है।

Realme P4R 5G - ₹20,999

Realme P4R 5G के 4GB+128GB वेरिएंट का डील प्राइस ₹20,999 है। यह भी Realme की 5G रेंज का हिस्सा है और Big Billion Days Sale में ऑफर्स के साथ उपलब्ध होगा। यहां बताया गया ₹20,999 का Price खास तौर पर 4GB+128GB वेरिएंट के लिए है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »