एनवायरमेंट को लेकर आशंकाओं के कारण क्रिप्टो में डोनेशन नहीं चाहती Wikimedia Community

क्रिप्टोकरेंसीज की माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत होती है जिससे एनवायरमेंट को नुकसान पहुंचने की आशंका है

एनवायरमेंट को लेकर आशंकाओं के कारण क्रिप्टो में डोनेशन नहीं चाहती Wikimedia Community

कम्युनिटी के 326 कंट्रीब्यूटर्स में से 232 ने क्रिप्टो डोनेशंस के खिलाफ वोट दिया है

ख़ास बातें
  • Wikimedia के कुछ मेंबर्स ने क्रिप्टो में डोनेशंस का समर्थन भी किया है
  • चीन ने पिछले वर्ष बिटकॉइन माइनिंग पर प्रतिबंध लगाया था
  • हाल ही में ईरान ने भी बिटकॉइन माइनिंग पर तीन महीने की रोक लगाई थी
विज्ञापन
Wikimedia Foundation की कम्युनिटी ने संगठन से क्रिप्टो में डोनेशंस को स्वीकार नहीं करने को कहा है। Wikipedia से जुड़े इस गैर सरकारी संगठन ने इस वर्ष की शुरुआत में इस मुद्दे पर चर्चा शुरू की थी। कम्युनिटी के 326 कंट्रीब्यूटर्स में से 232 ने क्रिप्टो डोनेशंस के खिलाफ वोट दिया है। क्रिप्टो में डोनेशंस के विरोध का बड़ा कारण क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़ी एनवायरमेंट को लेकर आशंकाएं हैं। 

क्रिप्टोकरेंसीज की माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत होती है जिससे एनवायरमेंट को नुकसान पहुंचने की आशंका है। Wikimedia Foundation का लक्ष्य एनवायरमेंट को बेहतर बनाना और कार्बन एमिशन पर नियंत्रण रखना है। क्रिप्टो इंडस्ट्री से जुड़ी फर्में इस इंडस्ट्री को एनवायरमेंट के लिहाज से बेहतर बनाने के लिए काम कर रही हैं। उदाहरण के लिए, इंटेल ने एक नए बिटकॉइन माइनिंग चिप की घोषणा की है जिसका डिजाइन क्रिप्टो माइनिंग की एनर्जी एफिशिएंसी में सुधार करने के लिए बनाया गया है। हालांकि, Wikimedia के कुछ मेंबर्स ने क्रिप्टो में डोनेशंस लेने का समर्थन भी किया है। इनका कहना है कि सामान्य करेंसीज भी बहुत अधिक एनवायरमेंट फ्रेंडली नहीं हैं। 

क्रिप्टो डोनेशंस के पक्ष में दिए गए तर्कों की जानकारी Wikimedia कम्युनिटी ने एक ब्लॉग पोस्ट में दी है। इसमें इलेक्ट्रिसिटी की कम खपत करने वाली क्रिप्टोकरेंसीज का विकल्प, क्रिप्टोकरेंसीज से डोनेशन का सुरक्षित तरीका उपलब्ध होना और सामान्य करेंसीज से भी एनवायरमेंट पर असर पड़ना शामिल हैं। Wikimedia Foundation ने इससे पहले बताया था कि उसे पिछले वित्त वर्ष में लगभग 1.30 लाख डॉलर की क्रिप्टोकरेंसीज में डोनेशन मिली है। 

यह पहली बार नहीं है कि जब Wikimedia कम्युनिटी ने क्रिप्टो से जुड़ी मुद्दों पर विरोध जताया है। इस वर्ष की शुरुआत में Wikipedia के कुछ एडिटर्स ने नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) के आर्ट से जुड़ा होने के खिलाफ वोट दिया था। क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत का कुछ देशों में भी काफी विरोध हुआ है। चीन ने इस कारण से पिछले वर्ष क्रिप्टो माइनिंग पर प्रतिबंध लगा दिया था। अमेरिका के टेक्सस में क्रिप्टो माइनिंग के कारण इलेक्ट्रिसिटी की कमी होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। ईरान ने इसी कारण से हाल ही में बिटकॉइन माइनिंग पर तीन महीने की रोक लगाई थी। कजाकिस्तान में भी अवैध तौर पर होने वाली क्रिप्टो माइनिंग से इलेक्ट्रिसिटी की भारी कमी हुई थी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Wikipedia, Crypto, Donation, Community, Environment, Mining, Electricity

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  2. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  3. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  6. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  7. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  8. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  9. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »