अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump को क्रिप्टो से मिली 1 अरब डॉलर से ज्यादा की इनकम

व्हाइट हाउस ने इसे दोहराया है कि ट्रंप का बिजनेस उनके बेटों की ओर से चलाए जा रहे एक ट्रस्ट के कंट्रोल में है और इससे कोई हितों का टकराव नहीं हो रहा है

अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump को क्रिप्टो से मिली 1 अरब डॉलर से ज्यादा की इनकम

पिछले वर्ष ट्रंप की कुल इनकम लगभग 2.2 अरब डॉलर की थी

ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष क्रिप्टो मार्केट से ट्रंप को 1.4 अरब डॉलर की इनकम मिली है
  • ट्रंप के ऑफिस ने हितों के किसी टकराव से इनकार किया है
  • पिछले कुछ महीनों में बिटकॉइन सहित क्रिप्टो मार्केट में गिरावट हुई है
विज्ञापन

क्रिप्टोकरेंसीज के समर्थक माने जाने वाले अमेरिका के प्रेसिडेंट Donald Trump ने पिछले वर्ष इस मार्केट से 1.4 अरब डॉलर से ज्यादा की इनकम हासिल की है। पिछले वर्ष की शुरुआत में ट्रंप के अमेरिका के प्रेसिडेंट के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद से क्रिप्टो मार्केट में तेजी आई थी। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin सहित इस सेगमेंट में काफी गिरावट हुई है। इससे ट्रंप के क्रिप्टो से जुड़े बिजनेस पर भी बड़ा असर पड़ा है। 

ट्रंप की ओर से दाखिल की गई फाइनेंशियल रिपोर्ट में बताया गया है कि Celebration Coins कही जाने वाली एक एंटिटी से उन्हें रॉयल्टी के तौर पर लगभग 63.5 करोड़ डॉलर मिले हैं। ट्रंप ने प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी संभालने से पहले $TRUMP मीम कॉइन लॉन्च किया था। ऐसा बताया गया है कि इस मीम कॉइन को Celebration Coins के जरिए मार्केट में लाया गया था। इसके अलावा ट्रंप को World Liberty Financial से 50 करोड़ डॉलर से अधिक की इनकम मिली है। इस क्रिप्टोकरेंसी फर्म की शुरुआत ट्रंप के बेटों और उनके विशेष दूत Steve Witkoff के बच्चों ने की थी। 

हालांकि, ट्रंप के ऑफिस ने प्रेसिडेंट बनने की वजह से उन्हें प्रॉफिट मिलने से इनकार किया है। ट्रंप की फाइनेंशियल रिपोर्ट में क्रिप्टो से 1.4 अरब डॉलर से अदिक की इनकम मिलने की जानकारी दी गई है। पिछले वर्ष उनकी कुल इनकम लगभग 2.2 अरब डॉलर की थी। व्हाइट हाउस ने इसे दोहराया है कि ट्रंप का बिजनेस उनके बेटों की ओर से चलाए जा रहे एक ट्रस्ट के कंट्रोल में है और इससे कोई हितों का टकराव नहीं हो रहा है। 

व्हाइट हाउस की डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी, Anna Kelly ने कहा कि प्रेसिडेंट ने दुनिया में अमेरिका को क्रिप्टो की राजधानी बनाया है। Anna ने एक स्टेटमेंट में कहा, "प्रेसिडेंट और उनकी फैमिली कभी भी हितों के टकराव में शामिल नहीं हुई है। ट्रंप और उनके एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से उठाए गए सभी कदम अमेरिकी लोगों के सर्वश्रेष्ठ हित में होते हैं।" उनका कहना था कि मीडिया का एक वर्ग और डेमोक्रेट पार्टी के लोगों ने ट्रंप के खिलाफ झूठा प्रचार किया है। ट्रंप ने भी कहा है कि वह अपने फाइनेंशियल फैसलों में शामिल नहीं होते। उन्होंने बताया था कि उनकी वेल्थ को फंड्स संभालते हैं।  

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  2. भारत में महंगे हुए BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, प्राइस में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी
  3. अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump को क्रिप्टो से मिली 1 अरब डॉलर से ज्यादा की इनकम
  4. Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Amazon Prime Day Sale 2026: मेगा सेल में Echo स्पीकर और Fire TV स्टिक पर तगड़े डिस्काउंट!
  6. Apple करेगी 2027 में बड़ा धमाका, नया iPad Pro, iPhone Air 2, iPhone 18e हो सकते हैं लॉन्च!
  7. Amazon Prime Day Sale 2026: जल्द शुरू होगी मेगा सेल, इन मोबाइल डील्स को मिस मत करना!
  8. HP ने भारत में AMD Ryzen चिपसेट के साथ लॉन्च किया नया गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. Marshall ने भारत में लॉन्च किया Milton A.N.C. हेडफोन, 80 घंटे तक बैटरी और Spatial Audio
  10. Red Magic Gaming Tablet 5 Pro हुआ लॉन्च, 8,300mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »