Red Magic Gaming Tablet 5 Pro हुआ लॉन्च, 8,300mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Red Magic Gaming Tablet 5 Pro में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

Red Magic Gaming Tablet 5 Pro हुआ लॉन्च, 8,300mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Nubia

इस टैबलेट के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है

ख़ास बातें
  • इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है
  • Red Magic Gaming Tablet 5 Pro में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • इस टैबलेट में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 12,016 sq mm VC कूलिंग सिस्टम है
विज्ञापन

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Nubia के सब-ब्रांड Red Magic ने नया गेमिंग टैबलेट लॉन्च किया है। Red Magic Gaming Tablet 5 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। इस टैबलेट में 9.06 इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है। Red Magic Gaming Tablet 5 Pro में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।  

Red Magic Gaming Tablet 5 Pro का प्राइस

चीन में लॉन्च किए गए इस गेमिंग टैबलेट के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 5,299 (लगभग 74,500 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 5,999 (लगभग 84,300 रुपये) और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 6,999 (लगभग 98,300 रुपये) का है। इस लैपटॉप को Silver Wing और Dark Night कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इंटरनेशनल मार्केट  में Red Magic Gaming Tablet 5 Pro को Red Magic Astra 2 के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। 

Red Magic Gaming Tablet 5 Pro के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस टैबलेट में 9.06 इंच 2.4K (1,504×2,400 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट, 5,200 Hz की हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसका डिस्प्ले X10 ल्युमिनेसेंट मैटीरियल का बना है। इस टैबलेट में Synaptics S3930T टच चिप है जो 2,000 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट की पेशकश करता है। इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU दिया गया है। इस टैबलेट में कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया RedCore R4 गेमिंग चिप है। इसमें RGB लाइटिंग सिस्टम दिया गया है। Red Magic Gaming Tablet 5 Pro में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और Bluetooth और डुअल Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस टैबलेट में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 12,016 sq mm VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर शामिल हैं। Red Magic Gaming Tablet 5 Pro की 8,300 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस टैबलेट का साइज 207.55 × 134.73 × 6.9 mm और भार लगभग 363 ग्राम का है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  3. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  4. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  5. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  6. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  7. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  9. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  10. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »