• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च

Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च

Moto G77 Power की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony Lytia-600 कैमरा होगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जाएगा

Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा

ख़ास बातें
  • Moto G77 Power में 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी दी जाएगी
  • भारत में इस स्मार्टफोन को 8 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Motorola का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस वर्ष की शुरुआत में Moto G77 को इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया गया था। कंपनी ने बताया है कि भारत में अगले सप्ताह Moto G77 Power को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी है। Moto G77 Power की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony Lytia-600 कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Moto G77 के लिए लैंडिंग पेज बनाया गया है। भारत में इस स्मार्टफोन को 8 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। Moto G77 Power के टीजर में इसे ब्लू, रेड और ब्लैक कलर्स में दिखाया गया है। कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन वीगन लेदर फिनिश के साथ पेंटोन क्यूरेटेड कलर्स में उपलब्ध होगा। Moto G77 Power में 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन है। इस वर्ष जनवरी में लॉन्च किए गए Moto G77 में 6.78 इंच डिस्प्ले और 5,200 mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 

इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी होगी। कंपनी ने इसकी बैटरी के तीन दिन तक चलने का दावा किया है। Moto G77 Power की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony Lytia-600 कैमरा होगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन में Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर्स होंगे। यह Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर चलेगा। इस स्मार्टफोन का प्राइस 30,000 रुपये से कम का होगा। 

भारत में हाल ही में Moto G37 और Moto G37 Power को लॉन्च किया गया है। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 दिया गया है। ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। Moto G37 में 5,200 mAh और Moto G37 Power में 7,000 mAh की बैटरी दी गई है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »