HP ने भारत में AMD Ryzen चिपसेट के साथ लॉन्च किया नया गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, फीचर्स

HyperX Omen 16 Valorant Limited Edition में 83 Wh लिथियम-पॉलिमर बैटरी दी गई है। कंपनी ने बताया है कि इस लैपटॉप की बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

HP ने भारत में AMD Ryzen चिपसेट के साथ लॉन्च किया नया गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, फीचर्स

Photo Credit: HP

इस लैपटॉप में वीडियो कॉल्स के लिए प्राइवेसी शटर के साथ 1,080 p फुल HD वेबकैम है

ख़ास बातें
  • इस लैपटॉप को Riot Games के साथ कोलेब्रेशन में बनाया गया है
  • HyperX Omen 16 Valorant Limited Edition में 16 इंच का डिस्प्ले है
  • इस लैपटॉप में 83 Wh लिथियम-पॉलिमर बैटरी दी गई है
विज्ञापन

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल HP ने भारत में HyperX Omen 16 Valorant Limited Edition गेमिंग लैपटॉप को लॉन्च किया है। इस लैपटॉप को Riot Games के साथ कोलेब्रेशन में बनाया गया है। इसमें हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और HyperAction कीबोर्ड और फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। इस लैपटॉप में 16 इंच (1,920 x 1,200 पिक्सल्स) IPS डिस्प्ले है। HyperX Omen 16 Valorant Limited Edition में 83 Wh लिथियम-पॉलिमर बैटरी फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

HP HyperX Omen 16 Valorant Limited Edition का प्राइस

इस गेमिंग लैपटॉप का प्राइस 2,24,999 रुपये का है। इसे Black finish और Black Chrome कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस लैपटॉप की बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स Amazon और Flipkart के अलावा चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स के जरिए की जाएगी। 

HyperX Omen 16 Valorant Limited Edition के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस लैपटॉप में 16 इंच (1,920 x 1,200 पिक्सल्स) IPS डिस्प्ले 240 Hz के रिफ्रेश रेट, 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल, एंटी-ग्लेयर कोटिंग और लो ब्लू लाइट सपोर्ट के साथ है। कंपनी ने बताया है कि इसमें AMD Ryzen 7 8745HX चिपसेट दिया गया है। इस चिपसेट में 5.1 GHz तक की बूस्ट क्लॉक के साथ आठ कोर्स और 16 थ्रेड्स हैं। इस लैपटॉप में Nvidia GeForce RTX 5060 GPU है। इसमें 16 GB का DDR5 RAM है और इसमें दो मेमोरी स्लॉट दिए गए हैं। यह Windows 11 Home पर चलता है। HP ने बताया है कि इस लैपटॉप में OMEN AI ऑप्टिमाइजेशन के साथ सिस्टम और इन-गेम सेटिंग्स को एडजस्ट किया जा सकता है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, Gigabit Ethernet, USB Type C पोर्ट, तीन USB Type A पोर्ट और 3.5 mm हेडफोन और माइक्रोफोन जैक है। HP HyperX Omen 16 Valorant Limited Edition में HP Audio Boost और HyperX ऑडियो टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट के साथ डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। इस लैपटॉप में वीडियो कॉल्स के लिए प्राइवेसी शटर के साथ 1,080 p फुल HD वेबकैम है। HyperX Omen 16 Valorant Limited Edition में 83 Wh लिथियम-पॉलिमर बैटरी दी गई है। कंपनी ने बताया है कि इस लैपटॉप की बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और इसे लगभग 30 मिनटों में 50 प्रतिशत की कैपेसिटी तक चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ 280 W AC पावर एडैप्टर मिलता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »