गर्वनेंस को लेकर डर से ब्लॉक की गई Terra ब्लॉकचेन

Terra के गवर्नेंस टोकन के तौर पर काम करने वाले LUNA टोकन की वैल्यू में लगभग 99 प्रतिशत की कमी हुई है

गर्वनेंस को लेकर डर से ब्लॉक की गई Terra ब्लॉकचेन

Terra ब्लॉकचेन के डिवेलपर्स ने नेटवर्क पर सभी ट्रांजैक्शंस को रोकने के लिए इसे ब्लॉक कर दिया है

ख़ास बातें
  • गर्वनेंस टोकन्स के होल्डर्स गर्वनेंस के प्रस्तावों पर वोट दे सकते हैं
  • TerraUSD का मार्केट कैपिटलाइजेशन आधे से अधिक घट गया है
  • इससे इनवेस्टर्स को काफी नुकसान हुआ है
विज्ञापन
स्टेबलकॉइन TerraUSD से जुड़ी Terra ब्लॉकचेन के वैलिडेटर्स या माइनर्स को आशंका है कि उसके नेटिव टोकन LUNA में इस सप्ताह भारी गिरावट के कारण नेटवर्क के लिए बड़ी समस्या हो सकती है। Terra ब्लॉकचेन के डिवेलपर्स ने नेटवर्क पर सभी ट्रांजैक्शंस को रोकने के लिए इसे ब्लॉक कर दिया है। वैलिडेटर्स को आशंका है कि कोई व्हेल बायर इस ब्लॉकचेन पर गवर्नेंस से जुड़ा हमला कर सकता है क्योंकि LUNA टोकन का प्राइस बहुत अधिक गिर गया है। 

Terra के गवर्नेंस टोकन के तौर पर काम करने वाले LUNA टोकन की वैल्यू में लगभग 99 प्रतिशत की कमी हुई है। CryptoPotato के अनुसार, अगर कोई एंटिटी LUNA टोकन की सप्लाई का 50 प्रतिशत से अधिक खरीद लेती है तो वह प्रोटोकॉल को बदलने में सक्षम हो जाएगी। इस स्थिति का गलत इस्तेमाल कर Terra ब्लॉकचेन को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। गर्वनेंस टोकन्स के होल्डर्स गर्वनेंस से जुड़े प्रस्तावों पर वोट दे सकते हैं। गर्वनेंस टोकन की बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले ब्लॉकचेन के काम करने के तरीके को बदल सकते हैं। 

इस ब्लॉकचेन के डिवेलपर्स ने सिक्योरिटी को मजबूत रखने के लिए ट्रांजैक्शंस को रोका है लेकिन इससे Terra कम्युनिटी के मेंबर्स नाराज है। अन्य स्टेबलकॉइन्स का सामान्य एसेट्स में रिजर्व होता है लेकिन TerraUSD इसे एक एल्गोरिद्म के जरिए बरकरार रखता है, जो एक अन्य बैलेंसिंग टोकन Luna के इस्तेमाल से सप्लाई और डिमांड को नियंत्रित रखती है। एल्गोरिद्मिक स्टेबलकॉइन कहे जाने वाले TerraUSD ने मंगलवार को डॉलर के साथ अपने 1:1 के जुड़ाव को तोड़ दिया था। स्टेबलकॉइन्स ऐसी क्रिप्टोकरेंसीज होते हैं जो अपने मार्केट प्राइस को गोल्ड या सामान्य करेंसीज जैसे किसी रिजर्व एसेट से जोड़ने की कोशिश करते हैं। ये ऐसी डिजिटल ट्रांजैक्शंस के लिए अधिक इस्तेमाल होते हैं जिनमें वर्चुअल एसेट्स को वास्तविक एसेट्स में कन्वर्ट करना शामिल होता है।

USD Coin, Tether और Binance USD कुछ लोकप्रिय स्टेबलकॉइन्स हैं, जो अमेरिकी डॉलर से जुड़े हैं। क्रिप्टो का तेजी से बढ़ता वर्जन स्टेबलकॉइन एक्सचेंज के प्रमुख माध्यम के तौर पर उभरा है। इसका इस्तेमाल अक्सर ट्रेडर्स की ओर से फंड भेजने के लिए किया जाता है। प्रमुख स्टेबलकॉइन्स को बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के लिए एक्सचेंज करना आसान है। पिछले सप्ताह तक TerraUSD का मार्केट कैपिटलाइजेशन 18.5 अरब डॉलर से अधिक का था। इसके बाद से यह आधे से भी अधिक घट गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Governance, Terra, Blockchain, Network, Decrease, Luna, Stablecoin, Price, Tether
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »