• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने लॉन्च किया नया Split AC, सेकेंडों में कूलिंग और हीटिंग के साथ हवा करेगा साफ, जानें और क्या है खास

Xiaomi ने लॉन्च किया नया Split AC, सेकेंडों में कूलिंग और हीटिंग के साथ हवा करेगा साफ, जानें और क्या है खास

Xiaomi ने चीनी बाजार में अपना नया एयर कंडीशनर Xiaomi Mijia Health Wind 1.5HP AC लॉन्च कर दिया है।

Xiaomi ने लॉन्च किया नया Split AC, सेकेंडों में कूलिंग और हीटिंग के साथ हवा करेगा साफ, जानें और क्या है खास

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Mijia Health Wind 1.5HP AC में कूलिगं और हीटिंग मिलती है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mijia Health Wind 1.5HP AC कूलिंग और हीटिंग दोनों प्रदान करता है।
  • Xiaomi Mijia Health Wind 1.5HP AC की कीमत 2999 युआन है।
  • Xiaomi Mijia Health Wind 1.5HP AC -32°C से 60°C तक तापमान पर काम करता है।
विज्ञापन

Xiaomi ने चीनी बाजार में अपना नया एयर कंडीशनर Xiaomi Mijia Health Wind 1.5HP AC लॉन्च कर दिया है। यह नया स्प्लिट एसी इन्वर्टर मॉडल फास्ट कूलिंग और हीटिंग प्रदान करता है। इसके अलावा यह एडवांस एयर प्यूरीफिकेशन और स्मार्ट होम इंटीग्रेशन भी प्रदान करता है। इसमें दी गई एलईडी डिस्प्ले प्रदूषण के लेवल को दिखाती है। यहां हम आपको Xiaomi Mijia Health Wind 1.5HP AC के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi Mijia Health Wind 1.5HP AC Price

कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Mijia Health Wind 1.5HP AC की कीमत 2999 युआन (लगभग 36,683 रुपये) है। 

Xiaomi Mijia Health Wind 1.5HP AC Features, Specifications

Xiaomi Mijia Health Wind 1.5HP AC कूलिंग और हीटिंग दोनों प्रदान करता है। यह एक हाई एफिशिएंट कंप्रेसर और Xiaomi के कस्टम आउटडोर यूनिट के जरिए क्विक क्लाइमेट कंट्रोल प्रदान करता है। इससे 30 सेकंड में कूलिंग और 60 सेकंड में हीटिंग हो सकती है। यह -32°C से 60°C तक ऑपरेटिंग तापमान रेंज पर काम करता है, जिससे कई मौसमों में इसका उपयोग हो सकता है। Mijia Health Wind में 108mm का क्रॉस-फ्लो फैन है जो 780m³/h तक का एयरफ्लो पैदा करता है। यह सिस्टम 3 मिनट के अंदर कमरे के तापमान को एडजेस्ट कर सकता है। यह कम शोर पर ऑपरेट करता है और इनडोर नॉयज का लेवल 18dB(A) जितना कम रहता है, जबकि आउटडोर यूनिट फुल लोड पर अधिकतम 51dB(A) तक पहुंच जाती है।

इस एयर कंडीशनर में Xiaomi की एडवांस मल्टी-इफेक्ट आयन प्योरफिकेशन टेक्नोलॉजी है, जो हवा में मौजूद कई प्रकार के प्रदूषकों को खत्म करती है। यह H1N1 वायरस के कणों और सफेद स्टैफिलोकोकस को 99.99% तक हटाती है। वहीं फॉर्मल्डिहाइड, काली फफूंदी और परागकणों को 99% तक हटाती है। ऑप्शनल फिल्टरेशन मॉड्यूल जैसे MIFD फिल्टर, फॉर्मेल्डिहाइड-डीकंपोजिंग फिल्टर और नॉन-टॉक्सिक मेथॉक्सीफेनोजाइड कंपाउंड का उपयोग करने वाले फिल्टर के साथ एयर क्वालिटी और बेहतर बनाई जा सकती है। प्योरिफिकेशन सिस्टम में थ्री-लेयर सेटअप है जिसमें आयन जनरेटर, प्राइमरी डस्ट फिल्टर और इलेक्ट्रोस्टैटिक फिल्टर शामिल हैं।

Mijia Health Wind AC को Xiaomi के HyperOS कनेक्ट प्लेटफॉर्म और Mi Home ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। इससे यूजर्स एयर क्वालिटी को मॉनिटर करने के साथ पर्सनलाइज कंफर्ट मोड सेट कर सकते हैं। इसमें दी गई एलईडी डिस्प्ले प्रदूषण के लेवल को दिखाती है। यह एसी चीन के नए ग्रेड 1 एनर्जी एफिशिएंसी सर्टिफिकेशन से लैस है जिसका APF (एनुअल परफॉर्मेंस फैक्टर) 5.32 है। Xiaomi का दावा है कि यह थर्ड ग्रेड मॉडल के मुकाबले हर साल 207kWh तक बिजली की बचत कर सकता है।

डाइमेंशन की बात करें तो इनडोर यूनिट की लंबाई 860 मिमी, चौड़ाई 311 मिमी, मोटाई 208 मिमी और वजन 10.5 किलो है। वहीं आउटडोर यूनिट की लंबाई 860 मिमी, मोटाई 551 मिमी, मोटाई 331 मिमी और वजन 24.5 किलो है। कंपनी इसके साथ 6 साल की वारंटी प्रदान करती है। इसमें इंटेलिजेंट डीफ्रॉस्टिंग, इनडोर और आउटडोर यूनिट के लिए सेल्फ क्लीनिंग और बच्चों के लिए सुरक्षित एंटीबैक्टीरियल फिल्टर जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Air Conditioner, Xiaomi, China
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »