Poco M7 Plus भारत में 7000mAh बैटरी और इन फीचर्स के साथ होगा रहा लॉन्च, जानें कब

Xiaomi अपने Poco सब ब्रांड के तहत नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है।

Poco M7 Plus भारत में 7000mAh बैटरी और इन फीचर्स के साथ होगा रहा लॉन्च, जानें कब

Photo Credit: Flipkart

Poco का आगामी फोन अगस्त में पेश होगा।

ख़ास बातें
  • Xiaomi अपने Poco सब ब्रांड के तहत नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है।
  • Poco फोन में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • Poco फोन भारतीय बाजार में 15 हजार रुपये के बजट में आएगा।
विज्ञापन

Xiaomi अपने Poco सब ब्रांड के तहत नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है। बजट यूजर्स के लिए आने वाला यह स्मार्टफोन अगस्त में दस्तक देगा। फ्लिपकार्ट पर लाइव हुए माइक्रोसाइट में अक्षय कुमारा पोको फोन को हाथ में लिए नजर आ रहे हैं। कंपनी इस फोन को खासतौर पर बजट यूजर्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है और इसमें 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी। यहां हम आपको Poco के आगामी स्मार्टफोन के फीचर्स और अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Poco के आगामी स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता इस फोन हाथ में पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। फोन के साथ टैगलाइन Power for All है, जिससे पता चलता है कि यह एक बड़ी बैटरी के साथ आएगा। फ्लिपकार्ट पर बताया गया है कि Poco के इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि Mi टर्बो चार्ज के जरिए फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। 91मोबाइल्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह Poco M7 Plus होगा, जिसे 13 अगस्त को पेश किया जाएगा और यह Redmi 15 5G का रिब्रांडेड वर्जन होगा।

Poco M7 Plus Price (Expected)

फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट के अनुसार, Poco फोन भारतीय बाजार में 15 हजार रुपये के बजट में आएगा। माइक्रोसाइट के लिंक में poco-coming-soon-aug-2025 लिखा है, जिससे पता चलता है कि यह फोन अगस्त में दस्तक देगा। अन्य बाजार में कब उपलब्ध होगा या नहीं होगा फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है। लॉन्च होने के बाद यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।

Poco M7 Plus होगा Redmi 15 5G का रिब्रांडेड वर्जन!

रिपोर्ट के अनुसार, Poco M7 Plus बाजार में Redmi 15 5G का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। जिसके स्पेसिफिकेशंस हालिया लीक्स में सामने आए हैं। Redmi 15 5G में 6.9 इंच की LCD डिस्प्ले है जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। 15 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 प्रोसेसर है। कैमरा सेटअप के लिए Redmi 15 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर काम करता है।  इसमें 8GB तक रैम और 8GB वर्चुअल रैम है। वहीं 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »