Apple के लिए खतरे का सिग्नल! कोई कर रहा था चिप सीक्रेट लीक, TSMC ने लिया एक्शन

स लीक में Apple के डिजाइन शामिल नहीं थे, बल्कि TSMC की मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया से जुड़ी बारीक जानकारी थी।

Apple के लिए खतरे का सिग्नल! कोई कर रहा था चिप सीक्रेट लीक, TSMC ने लिया एक्शन

Photo Credit: Reuters

TSMC का कहना है कि वह इस तरह की IP चोरी को बर्दाश्त नहीं करेगा

ख़ास बातें
  • TSMC ने कर्मचारियों को निकाला, 2nm चिप बिल्डिंग प्रोसेस की चोरी की कोशिश
  • TSMC द्वारा IP Theft रोकने के लिए सबसे सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू
  • कर्मचारी पर 12 साल की जेल या $3 मिलियन जुर्माने तक की सजा हो सकता है
विज्ञापन

TSMC, जो Apple की प्रमुख चिप निर्माता है, ने हाल ही में खुलासा किया है कि कुछ कर्मचारियों ने कंपनी की नई 2 nanometer चिप टेक्नोलॉजी की प्राइवेसी डिटेल्स लीक करने की कोशिश की। यह वही तकनीक है जिसे अगले iPhone 18 मॉडल में इस्तेमाल होने वाले A20 प्रोसेसर के लिए डेवलप किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि TSMC ने आरोपी कर्मचारियों को तुरंत नौकरी से हटाकर ताइवान की न्यायपालिका में मामला दर्ज कराया गया है।

Nikkei Asia की रिपोर्ट बताती है कि TSMC ने इंटरनल लॉग्स में असामान्य एक्सेस पैटर्न नोटिस किया, जो उस समय हुआ जब सेंसेटिव 2nm डेवलपमेंट डेटा देखा गया। गहराई से हुई जांच में पाया गया कि यह गलती नहीं थी, बल्कि जानबूझकर ट्रेड सीक्रेट्स निकालने की कोशिश थी। आरोपी कर्मचारियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया और ताइवान की एजेंसियों को सूचित किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस लीक में Apple के डिजाइन शामिल नहीं थे, बल्कि TSMC की मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया से जुड़ी बारीक जानकारी थी। यह उस टेक्नॉलॉजी से जुड़ा था जो Apple के A20 चिप में इस्तेमाल होगी, जैसे AI और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग से संबंधित डिटेल्स।

TSMC ने पब्लिकेशन से कहा है कि वह इस तरह की IP चोरी को बर्दाश्त नहीं करेगा और आरोपियों पर मैक्सिमम जुर्माना लगाने की मांग करेगा। मिली जानकारी के मुताबिक, ताइवान के नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत आरोपियों को 12 साल की जेल या $3 मिलियन जुर्माने तक की सजा हो सकती है।

इससे अलग, बता दें कि हाल ही में Apple ने पॉपुलर टेक YouTuber Jon Prosser और उनके साथी Michael Ramacciotti पर फेडरल लेवल पर मुकदमा किया था, जो अभी भी चल रहा है। आरोप है कि इन दोनों ने Apple के एक प्रोटोटाइप iPhone तक अवैध रूप से पहुंच हासिल की और iOS 26 के इंटरफेस और फीचर्स लीक किए। इस केस में Apple ने कथित तौर पर कहा है कि Prosser को इन लीक के लिए एक तरह की डील ऑफर की गई थी और उन्होंने जानबूझकर ऐसी क्लिप्स को सोशल मीडिया पर पब्लिश किया, जो कंपनी के ट्रेड सीक्रेट्स थे।

किस तकनीक की चोरी की कोशिश की गई?

TSMC की 2nm चिप उत्पादन प्रक्रिया, जो iPhone 18 का A20 प्रोसेसर बनाने में उपयोग होगी।

कितने लोगों पर कार्रवाई हुई?

कुछ ही उपयुक्त कर्मचारियों को नौकरी से हटाया गया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

क्या तेजी से कार्रवाई की गई?

हां, इंटरनल मॉनिटरिंग से फौरन केस दर्ज किया गया और ताइवान प्रॉसिक्यूटर्स को सूचित किया गया।

इससे Apple का कितना नुकसान हो सकता था?

सीधे तौर पर Apple के डिजाइन से जुड़ा नहीं था, लेकिन प्रक्रिया चोरी से Apple सिलिकॉन की डेवलपमेंट स्ट्रैटेजी प्रभावित हो सकती थी।

कानूनी सजा कितनी हो सकती है?

Taiwan National Security Act के तहत आरोपी को 12 साल की जेल या $3 मिलियन जुर्माना हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TSMC, TSMC Lawsuit, Apple, Apple A20 Chip
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »