क्रिप्टोकरेंसी की इंटरनेशनल माइनिंग में चौथा सबसे बड़ा देश बना ईरान

ईरान में लगभग 4.27 लाख माइनिंग डिवाइसेज को ऑपरेट किया जा रहा है। इससे एक दिन में 1,400 मेगावॉट से अधिक इलेक्ट्रिसिटी की खपत हो रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 नवंबर 2025 22:09 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग में ईरान चौथा सबसे बड़ा देश बन गया है
  • ईरान में लगभग 4.27 लाख क्रिप्टो माइनिंग डिवाइसेज को ऑपरेट किया जा रहा है
  • इस सेगमेंट में स्कैम के मामले भी बढ़ रहे हैं

इंटरनेशनल लेवल पर क्रिप्टो के इस्तेमाल में भारत का पहला स्थान है

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इसके साथ ही क्रिप्टो माइनिंग के सेगमेंट में भी बढ़ोतरी है। इंटरनेशनल लेवल पर क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग में ईरान चौथा सबसे बड़ा देश बन गया है। परमाणु कार्यक्रम की वजह से अमेरिका और कुछ अन्य देशों के प्रतिबंधों का सामना कर रहे ईरान में क्रिप्टो मार्केट से लगभग 1.3 करोड़ लोग जुड़े हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में तेहरान प्रॉविंस इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के CEO, Akbar Hasan Beklou के हवाले से बताया गया है कि देश में लगभग 4.27 लाख माइनिंग डिवाइसेज को ऑपरेट किया जा रहा है। इससे एक दिन में 1,400 मेगावॉट से अधिक इलेक्ट्रिसिटी की खपत हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी के कम प्राइसेज की वजह से अवैध माइनिंग करने वालों को फायदा हो रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए सरका ने गैर कानूनी क्रिप्टो माइनिंग के खिलाफ अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत तेहरान प्रांत में गैर कानूनी क्रिप्टो माइनिंग करने वाले 104 फार्म को पकड़ा गया है और 1,465 माइनिंग डिवाइसेज जब्त किए गए हैं। ये अवैध फार्म लगभग 3,360 किलोवॉट इलेक्ट्रिसिटी की खपत कर रहे थे। 

Advertisement

Beklou ने कहा कि दक्षिण पश्चिम तेहरान में पाकदश्त, फिरुजकुह, मलार्ड और काहिजाक जैसे क्षेत्र गैर कानूनी क्रिप्टो माइनिंग के गढ़ हैं। अवैध क्रिप्टो माइनिंग से इलेक्ट्रिसिटी की चोरी बढ़ी है। इसके लिए बिना अनुमति के क्रिप्टो माइनिंग करने वाले फार्म अंडरग्राउंड टनल खोदने और सब्सिडी वाली इंडस्ट्रियल पावर लाइंस का इस्तेमाल करने जैसे तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या को रोकने के लिए पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की टीमें और कानून प्रवर्तन एजेंसियां मिलकर कार्य कर रही हैं। 

सबसे ज्यादा वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin की माइनिंग करने वालों की बड़ी संख्या है। हालांकि, इंटरनेशनल लेवल पर भारत को क्रिप्टो के इस्तेमाल के लिहाज से लगातार तीसरे वर्ष पहला स्थान हासिल मिला है। ब्लॉकचेन डेटा फर्म Chainalysis के इस वर्ष के ग्लोबल क्रिप्टो एडॉप्शन इंडेक्स में भारत का लगातार तीसरे वर्ष पहला स्थान है। इस रिपोर्ट में 151 देशों में क्रिप्टो के इस्तेमाल का विश्लेषण किया गया था। क्रिप्टो के इस्तेमाल में अमेरिका का दूसरा और पाकिस्तान का तीसरा रैंक है। इस रिपोर्ट में इन देशों को प्राप्त हुई ऑन-चेन वैल्यू, रिटेल ट्रांजैक्शंस, ट्रेडिंग वॉल्यूम और विभिन्न आमदनी समूहों में क्रिप्टो के इस्तेमाल जैसे तथ्यों के आधार पर रैंकिंग गई है। 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  4. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.