Ethereum के को-फाउंडर ने Michael Saylor को जोकर बताया

Saylor इस दलील को नहीं मानते कि सिक्योरिटीज कानून बहुत पुराने हैं। वह Ethereum को अनैतिक कहते हैं

Ethereum के को-फाउंडर ने Michael Saylor को जोकर बताया

MicroStrategy को बिटकॉइन में अपनी होल्डिंग्स पर 1 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान है

ख़ास बातें
  • Saylor इस दलील को नहीं मानते कि सिक्योरिटीज कानून बहुत पुराने हैं
  • उन्होंने सरकार से क्रिप्टो इंडस्ट्री को रेगुलेट करने का निवेदन किया था
  • SEC के प्रमुख Gary Gensler ने बिटकॉइन को एक कमोडिटी कहा है
विज्ञापन
ब्लॉकचेन Ethereum के को-फाउंडर Vitalik Buterin ने  बिजनेस सॉफ्टवेयर फर्म MicroStrategy के CEO Michael Saylor की सिक्योरिटीज से जुड़े कानूनों को लेकर की गई टिप्पणी के कारण उन्हें एक जोकर बताया है। Saylor ने कहा था कि इन कानूनों का आधार नैतिकता से जुड़ा है।

Saylor का कहना था, "सिक्योरिटीज कानूनों का आधार झूठ नहीं बोलना और धोखाधड़ी नहीं करना है।" Saylor इस दलील को नहीं मानते कि सिक्योरिटीज कानून बहुत पुराने हैं। वह Ethereum को अनैतिक कहते हैं। उन्होंने पिछले महीने कहा था कि इस ब्लॉकचेन से जुड़ी दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether एक सिक्योरिटी है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से क्रिप्टो मार्केट को रेगुलेट करने का निवेदन भी किया था। 

उनकी इस टिप्पणी पर Ethereum कम्युनिटी ने पलटवार करते हुए कहा कि Saylor पर अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने कई वर्ष पहले सिक्योरिटीज फ्रॉड का आरोप लगाया था। इस मामले के निपटारे के लिए Saylor को जुर्माना देना पड़ा था। उनकी फर्म पर घाटा होने के बावजूद प्रॉफिट की रिपोर्ट देने का आरोप लगा था। SEC के प्रमुख Gary Gensler का मानना है कि अधिकतर डिजिटल एसेट्स को अनरजिस्टर्ड सिक्योरिटीज की कैटेगरी में रखा जा सकता है। हालांकि, उन्होंने हाल में बिटकॉइन को एक कमोडिटी कहा था। 

हाल ही में Saylor ने बिटकॉइन की वास्तविक वैल्यू पर अपनी राय दी थी। उन्होंने कहा था कि अमेरिका में इन्फ्लेशन के 9.1 प्रतिशत के साथ रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचने और डॉलर के मुकाबले अन्य करेंसीज के कमजोर होने के साथ बहुत से लोगों को यह समझ नहीं आ रहा कि 1 बिटकॉइन की वैल्यू 1 बिटकॉइन से अधिक नहीं है। उन्होंने इससे यह स्पष्ट कर दिया कि वह क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस की तुलना सामान्य करेंसीज के साथ नहीं करते और बिटकॉइन के प्राइस पर मैक्रो इकोनॉमिक स्थितियों के कड़े दबाव के बावजूद इसकी वास्तविक वैल्यू पर असर नहीं पड़ा है। हालांकि, MicroStrategy को बिटकॉइन में अपनी होल्डिंग्स पर 1 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान है। फर्म के पास जून के अंत में लगभग 1,29,699 बिटकॉइन थे। इन्हें लगभग 30,664 डॉलर प्रति बिटकॉइन के औसत प्राइस पर खरीदा गया था। अमेरिका में स्लोडाउन की आशंका है। इसका बड़ा संकेत CPI इन्फ्लेशन इंडेक्स से मिल रहा है, जो जून में समाप्त हुए 12 महीनों में बढ़कर 9.1 प्रतिशत पर पहुंच गया। यह पिछले 40 से अधिक वर्षों में 12 महीनों की सबसे अधिक बढ़ोतरी है। 


 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Ethereum, laws, SEC, Market, Bitcoin, MicroStrategy
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »