Ethereum के को-फाउंडर ने युद्ध से जूझ रहे यूक्रेन को दिया 700 Ether का क्रिप्टो डोनेशन

इस डोनेशन की वैल्यू लगभग 25 लाख डॉलर की है। इस महीने की शुरुआत में Buterin ने इतनी ही डोनेशन यूक्रेन की एक अन्य चैरिटी ऑर्गनाइजेशन, Unchain को दी थी

Ethereum के को-फाउंडर ने युद्ध से जूझ रहे यूक्रेन को दिया 700 Ether का क्रिप्टो डोनेशन

यूक्रेन सरकार का कहना है कि इंटरमीडियरीज के नहीं होने से वह क्रिप्टोकरेंसी से बहुत जल्द फंड प्राप्त करने में सक्षम हुई है

ख़ास बातें
  • इस डोनेशन की वैल्यू लगभग 25 लाख डॉलर की है
  • यूक्रेन में हाल ही में क्रिप्टोकरेंसीज को कानूनी दर्जा दिया था
  • क्रिप्टोकरेंसी से फंड जल्द प्राप्त करने में मदद मिलती है
विज्ञापन
ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म Ethereum के को-फाउंडर Vitalik Buterin ने रूस के साथ युद्ध का सामना कर रहे यूक्रेन को 700 Ether कॉइन्स का डोनेशन दिया है। इसकी जानकारी युद्ध में यूक्रेन की मदद के लिए डोनेशन जुटा रही क्रिप्टो कम्युनिटी, The Aid For Ukraine ने दी है। Buterin की ओर से इस डोनेशन का खुलासा नहीं किया गया है। इस डोनेशन की वैल्यू लगभग 25 लाख डॉलर की है। इस महीने की शुरुआत में Buterin ने इतनी ही डोनेशन यूक्रेन की एक अन्य चैरिटी ऑर्गनाइजेशन, Unchain को दी थी। 

Aid For Ukraine ने एक ट्वीट में कहा, "आपकी इस बड़ी मदद के लिए धन्यवाद, Buterin और Ethereum को क्रिएट करने के लिए आपका धन्यवाद।" यूक्रेन के डिप्टी मिनिस्टर ऑफ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन Alex Bornyakov ने भी Buterin का आभार जताते हुए यूक्रेन के साथ खड़े होने के लिए उन्हें धन्यवाद कहा है। CoinTelegraph के अनुसार, यूक्रेन को क्रिप्टो डोनेशंस में लगभग 13.3 करोड़ डॉलर प्राप्त हुए हैं। यूक्रेन के प्रेसिडेंट Volodymyr Zelenskyy ने 17 मार्च को एक वर्चुअल एसेट्स बिल पर हस्ताक्षर कर अपने देश में क्रिप्टोकरेंसीज को कानूनी दर्जा दिया था। यूक्रेन में डिजिटल एसेट्स में डीलिंग करने वाले क्रिप्टो एक्सचेंजों और फर्मों को सरकार के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा और बैंकों को क्रिप्टो फर्मों के लिए एकाउंट खोलने की अनुमति होगी।

यूक्रेन में क्रिप्टो में मिलने वाली डोनेशन का इस्तेमाल फ्यूल जैसी आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए किया जा रहा है। इसके अलावा इस डोनेशन से मिलिट्री के लिए साजो सामान भी खरीदा जा रहा है। पिछले महीने Ethereum के एक अन्य को-फाउंडर Joseph Lubin ने कहा था कि रूस के खिलाफ यूक्रेन के बेहतर हथियारों में से एक के तौर पर क्रिप्टो को देखा जा सकता है। यूक्रेन सरकार का कहना है कि इंटरमीडियरीज के नहीं होने से वह क्रिप्टोकरेंसी से बहुत जल्द फंड प्राप्त करने में सक्षम हुई है। बैंक ट्रांसफर से मिलने वाले फंड के यूक्रेन सरकार के खातों तक पहुंचने में कई दिन लगते हैं। क्रिप्टोकरेंसी से कुछ ही मिनटों में फंड मिल जाता है। 

ऐसा बताया जा रहा है कि रूस के बैंकिंग सिस्टम पर कई देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद रूस के बहुत से नागरिक अपनी रकम को बचाने के लिए क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। रूस की करेंसी रूबल की वैल्यू में भारी गिरावट आने के कारण क्रिप्टोकरेंसी में फंड रखने से इन लोगों को नुकसान से बचने में मदद मिल रही है। यह तरीका रूस की सरकार, कंपनियों और बड़े कारोबारियों के लिए भी कारगर हो सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Donation, Ukraine, Ethereum, Russia, Fund, War, Fuel

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  3. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  8. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  9. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  10. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »