ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जब्त किए 12 करोड़ रुपये से अधिक के Bitcoin

इस मामले में गेमिंग ऐप E-nuggets और उससे जुड़े आमिर खान और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ जांच की गई थी

ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जब्त किए 12 करोड़ रुपये से अधिक के Bitcoin

हाल ही में ED की ओर से कुछ क्रिप्टो एक्चेंजों को भी समन भेजा गया था

ख़ास बातें
  • यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की हुई है
  • ED ने पिछले वर्ष दर्ज की गई एक एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी
  • इस मोबाइल गेमिंग ऐप को लोगों के साथ फ्रॉड करने के लिए बनाया गया था
विज्ञापन
क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों के गड़बड़ी करने के मामले बढ़ रहे हैं। एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने ऐसे ही एक मामले में 12 करोड़ रुपये से अधिक के Bitcoins को जब्त किया है। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई है। इस मामले में गेमिंग ऐप E-nuggets और उससे जुड़े आमिर खान और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ जांच की गई थी। 

ED ने बताया कि उसने पिछले वर्ष दर्ज की गई एक एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। इसमें कोलकाता के पार्क स्ट्रीट पुलिस स्टेशन ने आमिर खान और अन्यों के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। इस बारे में फेडरल बैंक की ओर से कलकत्ता के चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत दर्ज हुई थी। ED ने कहा कि आमिर खान लोगों के साथ फ्रॉड करने के लिए मोबाइल गेमिंग ऐप E-Nuggets शुरू की थी। उसने लोगों से बड़ी रकम एकत्र करने के बाद बहाने से ऐप से रकम निकालने पर रोक लगा दी थी। इसके साथ ही ऐप के सर्वर्स से सभी डेटा को भी डिलीट कर दिया गया था। 

जांच में पता चला कि आरोपी गैर कानूनी तरीके से हासिल की गई रकम को क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के इस्तेमाल से विदेश भेज रहा था। ED ने बताया, "आरोपी ने Pixal Design की मालिक सीमा नसकर का जाली एकाउंट क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX पर खोला था। इसका इस्तेमाल क्रिप्टोकरेंसीज खरीदने के लिए किया जा रहा था। इसके बाद क्रिप्टोकरेंसीज को क्रिप्टो एक्सचेंज Binance में एक अन्य एकाउंट में ट्रांसफर किया जाता था।"

इस महीने की शुरुआत में ED ने इस गेमिंग ऐप फर्म के प्रमोटर्स के ठिकानों पर छापे मारकर लगभग 7 करोड़ रुपये जब्त किए थे। इसमें शुरुआत में यूजर्स को अधिक कमीशन का लालच दिया गया था लेकिन बाद में इसके प्रमोटर्स ने सिस्टम अपग्रेड किए जाने या कानून प्रवर्तन एजेंसियों की जांच जैसे कारण बताकर रकम निकालने का फीचर बंद कर दिया था। हाल ही में ED की ओर से कुछ क्रिप्टो एक्चेंजों को भी समन भेजा गया था। यह समन कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग और फॉरेन एक्सचेंज के नियमों के उल्लंघन के लिए जारी किया किया था। इन एक्सचेंजों में CoinDCX, WazirX और Coinswitch Kuber शामिल थे।  

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Gaming, PMLA, Investigation, Market, App, Exchange, Binance, ED, Fraud, Court, Bitcoin, Servers
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »