Drones

Drones - ख़बरें

  • 20 km रेंज के साथ DJI Avata 360 ड्रोन लॉन्च, 8K 60fps पर वीडियो करता है रिकॉर्ड, जानें कीमत
    DJI Avata 360 कंपनी का नया 360 डिग्री ड्रोन है जो कि अपनी तरह का पहला ड्रोन ब्रांड ने लॉन्च किया है। इसकी सबसे खास बात इसमें 1 इंच का इमेजिंग सिस्टम लगा है। यह FPV के लिए 360 डिग्री इमर्सिव फ्लाइट एक्सपीरियंस दे सकता है। इसमें दो अलग अलग लेंस लगे हैं जिनके बीच में आसानी से स्विच किया जा सकता है। यह ड्रोन हाई रिजॉल्यूशन के HDR वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
  • हाइड्रोजन वाले ड्रोन ने बनाया रिकॉर्ड, लगातार 4 घंटे भरी उड़ान, इन कामों को करेगा आसान
    Tianmushan-1 ड्रोन ने 16 नवंबर को लगातार 4 घंटे से ज्यादा समय तक उड़ान भरी और इस दौरान करीबन 188 किलोमीटर की दूरी तय की। Tianmushan-1 हाइड्रोजन ईंधन से चलता है, जिससे यह हवा में ज्यादा समय तक रह सकता है, जबकि अधिकतर ड्रोन में बड़ी बैटरी दी जाती है। स्पीड के लिए बैटरी जरूरी है, लेकिन हाइड्रोजन की वजह से यह लंबे समय तक उड़ान भर सकता है
  • कबूतरों में लगा दी चिप! ड्रोन की तरह होंगे रिमोट से कंट्रोल
    रूसी कंपनी Neiry ने कबूतरों को ड्रोन की तरह इस्तेमाल करने का सफल टेस्ट किया है। इन कबूतरों के दिमाग में इलेक्ट्रॉड फिट किए गए जो कि उनकी पीठ पर लगी कंट्रोल यूनिट से जुड़े हुए थे। यह कंट्रोल यूनिट पूरी तरह से सोलर पावर पर चलती है। यानी कबूतर हवा में उड़ेंगे और सूर्य की रोशनी से कंट्रोल यूनिट को पावर मिलती रहेगी। इस चिप से वैज्ञानिक उनकी दिशा को कंट्रोल कर सकते हैं। यानी कबूतरों का रिमोट कंट्रोल अब इंसानों के हाथ में होगा
  • Gen-Z के बनाए ड्रोन्स ने जीता PM Modi का दिल, ISRO का 'Mars' चैलेंज हुआ वायरल
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को प्रसारित हुए ‘मन की बात’ (Mann ki Baat) के 128वें एपिसोड में देश के युवाओं की वैज्ञानिक जिज्ञासा के बारे में बात की। इस बार उनका फोकस ISRO की एक अनोखी ड्रोन प्रतियोगिता पर था, जिसने हाल ही में सोशल मीडिया पर खूब चर्चा भी बटोरी। पीएम मोदी ने बताया कि प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने वाले Gen-Z प्रतिभागियों का उत्साह और लगातार कोशिशें उन्हें बेहद प्रभावित कर गईं और यही ऊर्जा भारत के वैज्ञानिक भविष्य का आधार है।
  • DJI ने लॉन्च किया Neo 2 ड्रोन, 12MP कैमरा के साथ 4K 100fps रिकॉर्डिंग और एडवांस ट्रैकिंग जैसे फीचर्स
    DJI Neo 2 Drone की कीमत 239 यूरो (लगभग 24,692 रुपये) है। वहीं फ्लाई मोर कॉम्बो (ड्रोन ओनली) की कीमत 329 यूरो (लगभग 33,991 रुपये) वहीं फुल फ्लाई मोर कॉम्बो की कीमत 399 यूरो (लगभग 41,223 रुपये) और मोशन फ्लाई मोर कॉम्बो की कीमत 579 यूरो (लगभग 59,814 रुपये) है। DJI Neo 2 Drone में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का 1/2 इंच CMOS सेंसर और एक नया 2 एक्सिस जिम्बल है जो फुटेज को स्टेबल रखने में मदद करता है।
  • Amazon ड्रोन से अब iPhone, AirPods, Galaxy स्मार्टफोन भी होंगे डिलीवर
    Amazon Prime Air सर्विस ने घोषणा की है कि वह अपनी ड्रोन सर्विस के माध्यम से अब कई और डिवासेज की डिलीवरी भी कर सकेगी जिसके लिए कंपनी ने अप्रूवल हासिल कर लिया है। इन डिवाइसेज में iPhone मॉडल्स, Apple प्रोडक्ट्स, और Galaxy स्मार्टफोन्स भी शामिल होंगे। ये डिलीवरी Amazon के MK30 ड्रोन्स के माध्यम से की जाएंगी। ये ड्रोन 13 फीट ऊपर हवा में से पैकेज को ड्रॉप करते हैं।
  • अब आसमान से ऑर्डर पर गिरेगी बिजली, जापान ने बना दिया खतरनाक ड्रोन; देखें वीडियो
    जापान के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ड्रोन तैयार किया है, जो जरूरत पड़ने पर आसमान से बिजली गिरा सकता है और वो भी मनचाही जगह। यह अनोखा प्रयोग निपॉन टेलीग्राफ एंड टेलीफोन कॉर्पोरेशन, यानी NTT की टीम ने किया है, जिसमें पहली बार किसी ड्रोन से लाइटनिंग स्ट्राइक को ट्रिगर और डायरेक्ट करने में सफलता मिली है। इस टेक्नोलॉजी का मकसद न सिर्फ बिजली गिरने से होने वाले नुकसान को रोकना है, बल्कि लंबे समय में इससे बिजली पैदा करने के ऑप्शन भी देखे जा रहे हैं।
  • चीन ने बनाए जंग लड़ने वाले रोबोट डॉगी और ड्रोन, सामने आया Video, देखें
    चीन से आए एक वी‍डियो ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक रोबोट डॉगी और ड्रोन को आतिशबाजी से भरी जंग लड़ते हुए देखा जा सकता है। डॉगी आगे-पीछे चलकर खुद को हमले से बचाता है, जबकि ड्रोन, डॉगी को घेरने के लिए उसके चारों ओर मंडाराने लगता है। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) पर यह वीडियो शेयर किया गया है।
  • DJI Flip कॉम्पैक्ट ड्रोन लॉन्च, LiDAR सेंसर के साथ 4K 100fps रिकॉर्डिंग का सपोर्ट
    DJI ने एक नया DJI Flip लॉन्च कर दिया है। DJI Flip की शुरुआती कीमत 439 अमेरिकी डॉलर (लगभग 37,924 रुपये) है। हालांकि RC 2 स्क्रीन कंट्रोलर और फ्लाई मोर किट बडल्स के साथ कीमत बढ़ जाती है। डीजेआई फ्लिप में एक LiDAR सिस्टम भी है जो दिक्कत का पता लगाने के लिए Air 3S जैसे फीचर है। Neo की तरह यह 6 शूटिंग मोड प्रदान करता है।
  • MahaKumbh 2025 : 2700 AI कैमरे, अंडरवॉटर ड्रोन और चैटबॉट… महाकुंभ में महा-टेक्‍नॉलजी!
    उत्तर प्रदेश पुलिस ने महाकुंभ में सुरक्षा के भारी बंदोबस्‍त किए हैं। मेले में अंडरवॉटर ड्रोन को तैनात किया गया है। संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक, संगम क्षेत्र में चौबीसों घंटे निगरानी के लिए पूरे शहर में 100 मीटर तक गोता लगाने में सक्षम अंडरवॉटर ड्रोन तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, 120 मीटर ऊंचाई तक उड़ने वाले ड्रोन्‍स की तैनाती की गई है, ताकि हरेक इलाके पर नजर रखी जा सके।
  • ड्रग्स की तस्करी को रोकने में क्रिप्टोकरेंसी, डार्क वेब बड़ी चुनौतीः अमित शाह
    होम मिनिस्टर Amit Shah ने कहा कि देश में ड्रग्स की तस्करी पर रोक लगाने की कोशिशों में क्रिप्टोकरेंसी, डार्क वेब, ऑनलाइन मार्केटप्लेस और ड्रोन्स एक चुनौती हैं। उनका कहना था कि इस पर लगाम लगाने के लिए कड़े उपायों की जरूरत है। जम्मू और कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और चाहत में ड्रग्स और आतंकवाद के कई मामलों को पकड़ा गया है।
  • भारतीय सेना ने बनाया ‘खरगा’ ड्रोन, पल भर में ठिकाने लगा देगा दुश्‍मन को! जानें इसके बारे में
    भारतीय सेना के बेड़े में नए और हाईटेक ड्रोन्‍स लगातार शामिल हो रहे हैं। 'खरगा' कामिकेज ड्रोन ('Kharga' Kamikaze drone) एक और ड्रोन है, जिसे इंडियन आर्मी ने डेवलप किया है। इसे खु‍फ‍िया और सर्विलांस जैसे कामों में इस्‍तेमाल किया जा सकता है। यह ड्रोन अपने साथ विस्‍फोटक ले जाने में भी सक्षम है। यह ड्रोन तेज स्‍पीड में करीब 40 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से उड़ान भर सकता है।
  • IMC 2024 : 5G पुरानी बात! AI, स्‍टार्टअप्‍स और 6G से बनेगा नया Digital India
    भारत का सबसे बड़ा टेक्‍नॉलजी मेला, इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2024) इस साल एक नई लकीर खींचने को उत्‍साह‍ित दिखा। दो दिन तक इवेंट को छानने के बाद यह समझ आया कि टेक के क्षेत्र में बात अब 5G से बहुत दूर निकल गई है। हम AI की दुनिया में गोता लगाने वाले हैं। डिजिटल इंडिया का जो सपना देखा था, उसमें हम इतना आगे बढ़ गए हैं कि दुनिया हमें 6G लीडर के रूप में देख रही है।
  • 30 घंटों तक उड़ सकता है Orion MALE ड्रोन, भारत आ जाए तो कांपेंगे चीन-पाकिस्‍तान!
    ओरियन मेल ड्रोन को रूस ने बनाया है। दुश्‍मन पर निगाह रखने का काम यह बखूबी करता है और 10 हजार मीटर की ऊंचाई पर 30 घंटों तक उड़ान भर सकता है। रूस इस ड्रोन के Orion-E और Orion-2 वर्जन तैयार कर रहा है। Orion-2 का वजन 5 टन तक है। इसके पंख 30 मीटर तक लंबे हैं। यह अपने साथ 4 बम या 4 मिसाइल लेकर उड़ सकता है।
  • What is MQ-9B Drone? भारत आ रहे MQ-9B ‘किलर’ ड्रोन बनेंगे चीन की आफत! जानें इनके बारे में
    MQ-9B Drone : MQ-9B ड्रोन को जनरल एटॉमिक्स एयरोनॉटिकल सिस्टम्स (GA-ASI) ने डेवलप किया है। यह MQ-9 "Reaper" का एक प्रकार है, जिसे अमेरिका की एयरफोर्स इस्‍तेमाल करती है।

Drones - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »