क्रिप्टो मार्केट पर बिकवाली की मार, Bitcoin का प्राइस 1,05,000 डॉलर से नीचे

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि ट्रंप के टैरिफ को लेकर दोबारा सख्त रवैया दिखाने का मार्केट पर असर पड़ा है

क्रिप्टो मार्केट पर बिकवाली की मार, Bitcoin का प्राइस 1,05,000 डॉलर से नीचे

इस वर्ष मई से जून के बीच बिटकॉइन ने 27 दिनों तक एक लाख डॉलर से अधिक पर ट्रेड किया है

ख़ास बातें
  • Bitcoin लगभग 0.60 प्रतिशत की गिरावट थी
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस एक प्रतिशत से अधिक घटा है
  • ट्रंप के टैरिफ पर दोबारा सख्त रवैया दिखाने से मार्केट पर असर पड़ा है
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों की रिकवरी के बाद क्रिप्टो मार्केट में गुरुवार को गिरावट थी। इसका बड़ा कारण भारी बिकवाली होना है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin लगभग 0.60 प्रतिशत की गिरावट थी। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में भी नुकसान था। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के टैरिफ से जुड़े फैसले का भी मार्केट पर असर पड़ा है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 1,04,760 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस एक प्रतिशत से अधिक घटकर लगभग 2,606 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana, BNB और अमेरिकी डॉलर से लिंक्ड स्टेबलकॉइन Tether और XLM में भी गिरावट थी। Cointelegraph की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष मई से जून के बीच बिटकॉइन ने 27 दिनों तक एक लाख डॉलर से अधिक के लेवल को बरकरार रखा है। इस वर्ष जनवरी में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने 18 दिनों तक एक लाख डॉलर से अधिक पर ट्रेड किया था। बिटकॉइन का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.08 लाख करोड़ डॉलर पर है। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि ट्रंप के टैरिफ को लेकर दोबारा सख्त रवैया दिखाने का मार्केट पर असर पड़ा है। इससे क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली बढ़ी है। बिटकॉइन के 1,05,000 डॉलर के लेवल से गिरने पर इसमें गिरावट बढ़ सकती है। क्रिप्टो सेगमेंट पर ट्रंप ने बड़ा दांव लगाने का फैसला किया है। ट्रंप की सोशल मीडिया कंपनी Trump Media and Technology Group ने बिटकॉइन में लगभग 2.5 अरब डॉलर (लगभग 21,416 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है।

हाल ही में ट्रंप ने अमेरिका में बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के ऑर्डर पर भी साइन किए थे। ट्रंप ने जिस एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं उसमें यह स्पष्ट किया गया है कि बिटकॉइन को खरीदने के लिए टैक्सपेयर्स की रकम का इस्तेमाल नहीं होगा। Trump Media and Technology Group ने बताया है कि बिटकॉइन की इस खरीद के लिए लगभग 1.5 अरब डॉलर के शेयर्स और एक अरब डॉलर के कन्वर्टिबल नोट्स बेचे जाएंगे। ये बिटकॉइन Trump Media की बैलेंस शीट में लगभग 75.9 करोड डॉलर के कैश और शॉर्ट-टर्म इनवेस्टमेंट के साथ रखा जाएगा। इस बिटकॉइन होल्डिंग के लिए Crypto.com और Anchorage Digital कस्टडी उपलब्ध कराएंगे। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »