फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में सैमसंग का पहला स्थान है। पिछले कुछ वर्षों में इस सेगमेंट में कॉम्पिटिशन तेजी से बढ़ा है। इस वर्ष अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का पहला फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च हो सकता है
फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में कॉम्पिटिशन तेजी से बढ़ा है
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Samsung के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide और Samsung Galaxy Z Flip 8 को अगले महीने कंपनी के Galaxy Unpacked इवेंट में पेश किया जा सकता है।
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर सैमसंग के तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग हुई है। इनमें मॉडल नंबर्स - SM-A857B और SM-F776B के साथ Samsung Galaxy Z Flip 8 और मॉडल नंबर्स - SM-D642B and SM-F971B के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide होने का अनुमान है। हाल ही में सैमसंग को इन स्मार्टफोन्स के लिए BIS से सर्टिफिकेशन मिला है। हालांकि, इस लिस्टिंग में इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
इसके अलावा BIS पर सैमसंग के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर्स - SM-D647B और SM-F976B के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हो सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले और 8 इंच की इनर स्क्रीन हो सकती है। ये दोनों डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकते हैं।
आगामी स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए डुअल 10 मेगापिक्सल के कैमरा दिए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन की अनफोल्ड करने पर थिकनेस 4.1 mm की हो सकती है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 5,000 mAh की बैटरी मिल सकती है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगले महीने लंदन में होने वाले सैमसंग के Galaxy Unpacked इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को Samsung Galaxy Z Fold 8 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में सैमसंग का पहला स्थान है। पिछले कुछ वर्षों में इस सेगमेंट में कॉम्पिटिशन तेजी से बढ़ा है। इस वर्ष अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का पहला फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च हो सकता है। इससे सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को टक्कर मिल सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी