Crypto News

Crypto News - ख़बरें

  • अब Cryptocurrency से बुक करें Emirates की फ्लाइट, जानिए किन यात्रियों को मिलेगी सुविधा
    Emirates ने Crypto.com Pay के साथ साझेदारी के तहत Cryptocurrency से फ्लाइट टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है। अब पात्र UAE निवासी एयरलाइन की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर डिजिटल एसेट्स के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। फिलहाल यह सुविधा केवल AED (UAE Dirham) में होने वाली बुकिंग के लिए उपलब्ध है। पेमेंट के लिए ग्राहकों को Crypto.com Pay का इस्तेमाल करना होगा। Emirates का कहना है कि यह कदम Dubai Cashless Strategy और D33 Economic Agenda के तहत डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया है।
  • 1 साल में 25 हजार करोड़ की चोरी! 2025 में Crypto हैक्स ने बनाया नया रिकॉर्ड
    2025 क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री के लिए अब तक का सबसे खराब साल साबित हुआ है। ब्लॉकचेन एनालिसिस फर्म्स Chainalysis और TRM Labs के मुताबिक, इस साल साइबर हैक्स और अटैक्स के जरिए करीब $2.7 बिलियन की क्रिप्टो चोरी हुई है। सबसे बड़ा मामला दुबई स्थित Bybit एक्सचेंज से जुड़ा रहा, जहां अकेले $1.4 बिलियन की डिजिटल एसेट्स चोरी की गईं। रिपोर्ट्स में उत्तर कोरिया से जुड़े हैकर ग्रुप्स को इन हमलों का मुख्य जिम्मेदार बताया गया है। लगातार बढ़ते ये आंकड़े क्रिप्टो सिक्योरिटी पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।
  • Crypto News Today: Bitcoin का प्राइस 1,08,600 डॉलर, Cronos में 20 प्रतिशत का प्रॉफिट
    पिछले एक दिन में क्रिप्टो मार्केट में Cronos ने 20 प्रतिशत से अधिक की तेजी हासिल की है। Cronos की वॉल्यूम में भी लगभग 2,000 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बिटकॉइन में 1,09,000 डॉलर का लेवल पार करने के बाद कुछ गिरावट हुई है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अमेरिका में Digital Asset Task Force के बिटकॉइन के स्ट्रैटेजिक रिजर्व से जुड़ी पॉलिसी तैयार करने से मार्केट में तेजी आ रही है।
  • क्रिप्टो मार्केट पर इजरायल-ईरान युद्ध की मार, बिटकॉइन का प्राइस 1 प्रतिशत गिरा
    मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में एक प्रतिशत से अधिक का नुकसान था। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस घटे हैं। इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर लगभग 1,01,200 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में एक प्रतिशत की गिरावट थी। Ether का प्राइस लगभग 2,240 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana, BNB, Cardano और XRP के प्राइस घटे हैं।
  • Trump का क्रिप्टो पर बड़ा दांव, Trump Media लॉन्च करेगी Bitcoin और Ethereum ETF
    Trump Media and Technology Group ने सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin और Ethereum में इनवेस्टमेंट के लिए एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) लॉन्च करने की तैयारी की है। इसके लिए अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) से स्वीकृति मांगी गई है। हाल ही में ट्रंप ने अमेरिका में बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के ऑर्डर पर भी साइन किए थे।
  • क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, बिटकॉइन का प्राइस 1,06,800 डॉलर से ज्यादा
    मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में 1.70 प्रतिशत से ज्यादा प्रॉफिट था। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस भी बढ़े हैं। हालांकि, इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने का मार्केट पर ज्यादा असर नहीं दिख रहा है। इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 1,06,850 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग चार प्रतिशत की तेजी थी।
  • क्रिप्टो मार्केट पर इजरायल-ईरान के तनाव की मार, बिटकॉइन का प्राइस 3 प्रतिशत गिरा
    इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस 2.70 प्रतिशत से अधिक गिरकर लगभग 1,04,670 डॉलर पर था। इस सप्ताह की शुरुआत में बिटकॉइन ने 1,10,000 डॉलर का लेवल पार किया था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग नौ प्रतिशत का नुकसान था। Ether का प्राइस लगभग 2,510 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana, Polkadot, Cardano, Monero, Stellar और XRP के प्राइस गिरे हैं।
  • क्रिप्टो मार्केट पर बिकवाली की मार, Bitcoin का प्राइस 1,05,000 डॉलर से नीचे
    मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin लगभग 0.60 प्रतिशत की गिरावट थी। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में भी नुकसान था। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के टैरिफ से जुड़े फैसले का भी मार्केट पर असर पड़ा है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस एक प्रतिशत से अधिक घटकर लगभग 2,606 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था।
  • क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin का प्राइस 1,05,000 डॉलर से ज्यादा
    सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस में लगभग 0.20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की इस मार्केट में दिलचस्पी बढ़ रही है। इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 1,05,330 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 1.15 प्रतिशत की तेजी थी। Ether का प्राइस लगभग 2,634 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था।
  • क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, Bitcoin का प्राइस 1,05,000 डॉलर से ज्यादा
    इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन 1,05,450 डॉलर से कुछ अधिक पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 0.30 प्रतिशत का नुकसान था। Ether का प्राइस लगभग 2,500 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Solana और BNB शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग एक प्रतिशत बढ़कर लगभग 3.29 लाख करोड़ डॉलर पर था।
  • बिटकॉइन स्कैम में CBI ने जब्त की करोड़ों रुपये की क्रिप्टोकरेंसी
    GainBitcoin स्कैम की जांच में कई जगहों पर छापे मारे गए हैं। इनमें वर्चुअल डिजिटल एसेट्स और सबूत जब्त किए गए हैं। इस स्कैम की जांच में CBI ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चंडीगढ़, पुणे, नांदेड़, कोल्हापुर, मोहाली, झांसी और हुबली कई बड़े शहरों में छापे मारे हैं। इस स्कैम की शुरुआत लगभग एक दशक पहले हुई थी। इसमें इनवेस्टर्स को बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट पर अधिक रिटर्न का लालच दिया गया था।
  • ED ने पकड़ा 600 करोड़ रुपये का क्रिप्टो फ्रॉड, कई शहरों में पड़े छापे
    इस मामले में क्रिप्टो एक्सचेंज Coinbase की नकली वेबसाइट बनाकर ठगी की गई थी। इसमें पीड़ितों के लॉगिन से जुड़ी डिटेल्स एंटर करने पर नकली वेबसाइट गलत जानकारी दिखाती थी, जिससे यूजर्स इस वेबसाइट पर दिए फोन नंबर पर संपर्क करते थे। यह फोन एक कॉल सेंटर का था जिसे जालसाज चलाते थे। ये लोग पीड़ितों के क्रिप्टोकरेंसी एकाउंट का एक्सेस लेने के बाद उनकी होल्डिंग्स अपने क्रिप्टो वॉलेट्स में ट्रांसफर कर लेते थे।
  • सुप्रीम कोर्ट का Youtube चैनल हैक! सामने आया क्र‍िप्‍टोकरेंसी का एंगल
    सुप्रीम कोर्ट का ऑफ‍िशियल यूट्यूब चैनल शुक्रवार को हैक हो गया है। चैनल पर XRP क्र‍िप्‍टोकरेंसी का ऐड दिखाई दे रहा था। ‘पेज मौजूद नहीं है’, ऐसा मैसेज शो हो रहा था। यूट्यूब चैनल पर कोर्ट सुनवाई को स्‍ट्रीम किया जाता है। हैकर्स ने चैनल पर अपलोड वीडियोज को भी प्राइवेट कर दिया। अधिकारियों की तरफ से अभी कोई प्रतिक्र‍िया नहीं आई है। कोर्ट की आईटी टीम ने मामले से निपटने के लिए NIC से मदद मांगी है।
  • Crypto से रिटर्न का झांसा देकर बिजनेसमैन से Rs 10 लाख की धोखाधड़ी, 3 अरेस्‍ट, जानें पूरा मामला
    Crypto Scam : पीड़‍ित को पैसे गंवाने का एहसास हो गया था। उसे रिटर्न भी नहीं मिला, जिसके बाद पीड़‍ित ने पुलिस में शिकायत करने का फैसला किया।
  • Twitter से लोगो हटते ही 10% लुढ़का Dogecoin, जानें लेटेस्ट Crypto प्राइस!
    निवेशकों का कहना है कि एलन मस्क अपने प्रभाव के कारण क्रिप्टो प्राइसेज के साथ छेड़छाड़ करते रहते हैं।

Crypto News - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »