क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, बिटकॉइन का प्राइस 94,700 डॉलर से ज्यादा

पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.20 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.94 लाख करोड़ डॉलर पर था

क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, बिटकॉइन का प्राइस 94,700 डॉलर से ज्यादा

कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रेगुलेशंस बनाए जा रहे हैं

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन के लिए 96,000 डॉलर पर रेजिस्टेंस है
  • Ether का प्राइस लगभग 0.15 प्रतिशत कम होकर लगभग 1,809 डॉलर पर था
  • Tether, Polkadot, Stellar और Cardano के प्राइस भी घटे हैं
विज्ञापन
इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की खरीदरी बढ़ने से क्रिप्टो मार्केट में सोमवार को कुछ तेजी थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस लगभग 0.70 प्रतिशत बढ़ा है। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में भी प्रॉफिट था। बिटकॉइन में शॉर्ट-टर्म में तेजी आ सकती है। 

क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर Bitcoin का प्राइस इस रिपोर्ट को प्रकाशित किए जाने पर 94,810 डॉलर से अधिक पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 0.15 प्रतिशत घटकर लगभग 1,809 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Avalanche, Monero, Ripple, BNB, Chainlink और XRP शामिल थे। Tether, Polkadot, Stellar और Cardano के प्राइस घटे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.20 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.94 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन के लिए 96,000 डॉलर पर रेजिस्टेंस है और इसके लिए सपोर्ट 90.500 डॉलर पर है। व्हेल्स की ओर से खरीदारी में काफी बढ़ोतरी हुई है और 10,000 से अधिक बिटकॉइन रखने वाले वॉलेट्स की संख्या पिछले एक महीने में 1,24,000 से बढ़कर लगभग 1,37,600 हो गई है। इससे बिटकॉइन में मजबूती आने का संकेत मिल रहा है। Ether में पॉजिटिव ट्रेंड दिख रहा है। क्रिप्टो मार्केट में तेजड़ियों की स्थिति बेहतर हुई है। हाल ही में अमेरिका में डिजिटल एसेट्स पर प्रेसिडेंट की एडवाइजर्स की काउंसिल के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Bo Hines ने बताया था कि अमेरिकी सरकार बिटकॉइन की होल्डिंग के लिए अपने गोल्ड के रिजर्व का इस्तेमाल करने के तरीकों पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा था, "अगर हम गोल्ड के रिजर्व पर प्रॉफिट को भुनाते हैं तो यह बिटकॉइन खरीदने का एक अच्छा तरीका होगा।" Hines ने सीनेटर Cynthia Lummis की ओर से पेश किए गए बिटकॉइन एक्ट का भी जिक्र किया था। इसमें लगभग 10 लाख बिटकॉइन खरीदने का सुझाव दिया गया था। 

भारत में फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने सभी क्रिप्टो एक्सचेंजों से उनके यूजर्स के नो-युअर-कस्टमर (KYC) डेटा का वेरिफिकेशन जून के अंत तक कराने का निर्देश दिया है। सभी क्रिप्टो एक्सचेंजों को 18 महीने से पुरानी KYC डिटेल्स को रिफ्रेश करना होगा। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस पर एक प्रतिशत के TDS को बहुत से क्रिप्टो एक्सचेंज और यूजर्स अनदेखा कर रहे हैं। FIU ने क्रिप्टो एक्टिविटीज की कड़ी निगरानी की योजना बनाई है। 

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  2. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  7. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  8. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  10. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »