• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Pixel 9 पर Rs 22,000 की छूट फिर कब मिलेगी? कहीं मिस न हो जाए डील, यहां जानें सब कुछ

Pixel 9 पर Rs 22,000 की छूट फिर कब मिलेगी? कहीं मिस न हो जाए डील, यहां जानें सब कुछ

Flipkart पर अब Pixel 9 केवल 64,999 रुपये में लिस्टेड है, यानी सीधे 15,000 रुपये का प्राइस डिस्काउंट है।

Pixel 9 पर Rs 22,000 की छूट फिर कब मिलेगी? कहीं मिस न हो जाए डील, यहां जानें सब कुछ

Flipkart Freedom Sale 2025 में Pixel 9 पर 15,000 रुपये का प्राइस डिस्काउंट और 7,000 रुपये का बैंक ऑफ है

ख़ास बातें
  • Flipkart पर अब Pixel 9 केवल 64,999 रुपये में लिस्टेड है
  • यह लॉन्च की कीमत से सीधे 15,000 रुपये का प्राइस डिस्काउंट है
  • HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए नो‑कॉस्ट EMI पर खरीदने पर एक्स्ट्रा ऑफ
विज्ञापन

अगर आप Google का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो Flipkart Freedom Sale 2025 में आपके लिए एक तगड़ा मौका आया है। सेल में इस स्मार्टफोन पर 22,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है, लेकिन पूरी डील क्या है, वो जानने से पहले आपको बता दें कि Google Pixel 9 को भारत में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इस फोन में Google का नया Tensor G4 चिपसेट, दमदार कैमरा सेटअप और Pixel सीरीज के AI फीचर्स मिलते हैं, जो इसे बाकी फोनों से अलग बनाते हैं।

Pixel 9 Deal on Flipkart Freedom Sale 2025

Flipkart पर अब Pixel 9 केवल 64,999 रुपये में लिस्टेड है, यानी मूल कीमत से सीधे 15,000 रुपये का प्राइस डिस्काउंट। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती, अगर आप इसे HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए नो‑कॉस्ट EMI पर खरीदते हैं, तो आपको ऊपर से 7,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा। इस तरह कुल इफेक्टिव डिस्काउंट 22,000 रुपये तक पहुंच जाता है। यानी प्रीमियम फ्लैगशिप फोन अब 58,000 रुपये के आसपास के प्राइस में घर आ सकता है।

Pixel 9 में 6.3 इंच का Actua OLED डिस्प्ले मिलता, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसका रिजॉल्यूशन 1080×2424 पिक्सल है और स्क्रीन Gorilla Glass Victus 2 से प्रोटेक्टेड है। डिजाइन काफी प्रीमियम है, जिसमें फ्लैट फ्रेम, राउंडेड कोर्नर और क्लासिक कैमरा बार है। इसके अंदर Google का लेटेस्ट Tensor G4 प्रोसेसर है, जो पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ-साथ AI बेस्ड फीचर्स, जैसे Circle to Search, Magic Editor, Live Translation को भी स्मूदली हैंडल करता है।

Google Pixel 9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर और 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, साथ में 8x Super Res Zoom का सपोर्ट है। फ्रंट में 10.5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो 4K रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। इसकी 4700mAh की बैटरी 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और Qi वायर्लेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है। यह IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है, और Android 15 पर चलता है। सबसे खास बात यह है कि पिछले साल लॉन्च के समय Google ने इसमें 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कही थी।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Flagship build and design
  • Excellent display
  • Great cameras
  • Good battery life
  • AI features are fun
  • कमियां
  • Processor is still not great
  • Heats up
  • No longer compact
डिस्प्ले6.30 इंच
फ्रंट कैमरा10.5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2424 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  2. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  3. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  9. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  10. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »