क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 83,400 डॉलर से ज्यादा

क्रिप्टो मार्केट में ट्रेडरिस की दिलचस्पी घटी है और इस वजह से क्रिप्टोकरेंसीज की ट्रेडिंग वॉल्यूम में कमी हुई है

क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 83,400 डॉलर से ज्यादा

पिछले सप्ताह Donald Trump ने व्हाइट हाउस में क्रिप्टो समिट का आयोजन किया था

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 83,417 डॉलर पर था
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में मामूली गिरावट थी
  • पिछले सप्ताह ट्रंप ने व्हाइट हाउस में क्रिप्टो समिट का आयोजन किया था
विज्ञापन
अमेरिका में इन्फ्लेशन का डेटा अनुमान से ज्यादा गिरने से क्रिप्टो मार्केट में गुरुवार को तेजी थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस एक प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा है। अमेरिका में फरवरी में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 2.8 प्रतिशत बढ़ा है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस 1.30 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ लगभग 83,417 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में मामूली गिरावट थी। Ether का प्राइस लगभग 0.12 प्रतिशत घटकर 1,883 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana और XRP जैसी क्रिप्टोकरेंसीज में प्रॉफिट था। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी सरकार बिटकॉइन का रिजर्व बनाने के लिए इसकी होर्डिंग करने की योजना बना रही है। इसके अलावा इस सेगमेंट के लिए रेगुलेशंस भी तैयार किए जा रहे हैं। 

क्रिप्टो मार्केट में ट्रेडरिस की दिलचस्पी घटी है और इस वजह से क्रिप्टोकरेंसीज की ट्रेडिंग वॉल्यूम में कमी हुई है। हालांकि, अमेरिका में इन्फ्लेशन में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होने जैसे मैक्रो इकोनॉमिक संकेतों में सुधार से शॉर्ट-टर्म में इस मार्केट में तेजी हो सकती है।  Ether को लेकर आशंका है और इस वजह से इसमें बिकवाली ज्यादा हो रही है। स्पॉट एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETF) में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी घटी है। पिछले सप्ताह Donald Trump ने व्हाइट हाउस में क्रिप्टो समिट का आयोजन किया था। इसमें अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) की क्रिप्टो टास्क फोर्स को इस सेगमेंट से जुड़े रेगुलेशंस बनाने का निर्देश दिया गया है। 

इस क्रिप्टो समिट में ट्रंप ने ने कहा था कि पूर्व की Biden सरकार का बड़ी संख्या में Bitcoin को बेचने का फैसला "बेवकूफी" वाला था। उनका कहना था कि अमेरिकी सरकार इस सेगमेंट के खिलाफ ब्यूरोक्रेसी की लड़ाई को बंद करेगी। ट्रंप ने बताया था, "पिछले कुछ वर्षों में अमेरिकी सरकार ने बेवकूफी वाले तरीके से हजारों बिटकॉइन बेचे हैं जिनकी वैल्यू अरबों डॉलर की थी। यह बाइडेन सरकार के दौरान हुआ है।" इस समिट में हिस्सा लेने वालों में ब्लॉकचेन फर्म Chainlink के को-फाउंडर, Sergey Nazarov भी शामिल थे। इस समिट में क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स के अलावा ट्रंप सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और सांसद भी शामिल हुए थे। अमेरिका में रेगुलेशंस बनने से क्रिप्टो मार्केट में बड़ा बदलाव हो सकता है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »