क्रिप्टो मार्केट में 100 अरब डॉलर का नुकसान, बिटकॉइन का प्राइस 89,000 डॉलर से नीचे गिरा

क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली की शुरुआत पिछले सप्ताह अमेरिकी इकोनॉमी को लेकर आशंकाओं की वजह से शुरू हुई थी

क्रिप्टो मार्केट में 100 अरब डॉलर का नुकसान, बिटकॉइन का प्राइस 89,000 डॉलर से नीचे गिरा

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल ByBit में हैकिंग से भी मार्केट को झटका लगा है

ख़ास बातें
  • Bitcoin का प्राइस 7.50 प्रतिशत से अधिक टूटा है
  • गिरावट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Tether, BNB और XRP शामिल थे
  • अमेरिका में कंज्यूमर सेंटीमेंट भी कमजोर बना हुआ है
विज्ञापन
इनवेस्टर सेंटीमेंट कमजोर होने और अमेरिकी इकोनॉमी को लेकर आशंकाओं की वजह से क्रिप्टो मार्केट में मंगलवार को भारी गिरावट हुई है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस 7.50 प्रतिशत से अधिक टूटा है। पिछले एक दिन में इस मार्केट में 100 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है। 

इस रिपोर्ट का पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज पर Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 88,260 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 9.70 प्रतिशत से अधिक का नुकसान था। Ether का प्राइस लगभग 2,410 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana का प्राइस 12 प्रतिशत से अधिक घटकर 136 डॉलर से कुछ अधिक पर था। गिरावट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Tether, BNB और XRP शामिल थे। 

क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली की शुरुआत पिछले सप्ताह अमेरिकी इकोनॉमी को लेकर आशंकाओं की वजह से शुरू हुई थी। हाल ही में अमेरिका के प्रेसिडेंट का कार्यभार संभालने वाले Donald Trump के सख्त फैसलों का भी क्रिप्टो और स्टॉक मार्केट्स पर बड़ा असर पड़ा है। ट्रंप ने कनाडा और मेक्सिको पर भारी टैरिफ लगाने की योजना बनाई है। इसके अलावा फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट्स को लेकर अपने रवैये पर बरकरार रहने से भी प्रेशर बढ़ा है। अमेरिका में कंज्यूमर सेंटीमेंट भी कमजोर बना हुआ है। इन्फ्लेशन बढ़ने की आशंका और इकोनॉमी को लेकर अस्थिरता से खर्च कम हो सकता है। 

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल ByBit में हैकिंग से भी मार्केट को झटका लगा है। Bybit के सिस्टम में सेंध लगाकर हैकर ने लगभग 1.5 अरब डॉलर की क्रिप्टोकरेंसीज को चुराया है। इसे क्रिप्टोकरेंसीज की सबसे बड़ी चोरी बताया जा रहा है। इस हैकिंग में Ether की चोरी की गई है। इससे Ether का प्राइस काफी टूटा है। Bybit के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Ben Zhou ने बताया था कि हैकर ने एक्सचेंज के ऑफलाइन Ethereum वॉलेट्स में से एक का कंट्रोल ले लिया था। हालांकि, इस हैकिंग में एक्सचेंज को हुए कुल नुकसान का पता नहीं चला है। Bybit को लगभग 1.5 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है। हैकर ने चुराई गई क्रिप्टोकरेंसीज को बेचना शुरू कर दिया है। इस क्रिप्टोकरेंसी को नए एड्रेस पर मूव कर बेचा जा रहा है। हाल ही में ByBit ने बताया था कि उसने भारत में नौ करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना चुकाया है। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने रूल्स का पालन नहीं करने की वजह से ByBit पर जुर्माना लगाया था। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  3. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  4. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  6. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  7. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  8. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  9. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  10. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »