पेमेंट के तौर पर बिटकॉइन लेने वाले कारोबारियों की संख्या 170 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी

पिछले वर्ष बिटकॉइन के प्राइस में भारी गिरावट आई थी। इसके पीछे क्रिप्टो से जुड़ी बहुत सी फर्मों का दिवालिया होना बड़ा कारण था

पेमेंट के तौर पर बिटकॉइन लेने वाले कारोबारियों की संख्या 170 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी

अमेरिका और यूरोप में ऐसे कारोबारियों की संख्या अधिक है

ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष बिटकॉइन के प्राइस में भारी गिरावट आई थी
  • भारत में भी बिटकॉइन के जरिए पेमेंट लेने वाले कुछ कारोबारी हैं
  • चीन में ऐसे कोई कारोबारी नहीं मिले हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में सबसे अधिक लोकप्रिय Bitcoin के जरिए पेमेंट लेने वाले वेंडर्स और कारोबारियों की संख्या में भी तेजी आई है। हालांकि, पिछले वर्ष बिटकॉइन के प्राइस में भारी गिरावट आई थी। इसके पीछे क्रिप्टो से जुड़ी बहुत सी फर्मों का दिवालिया होना बड़ा कारण था। पिछले वर्ष के अंत में बिटकॉइन का प्राइस 42,000 डॉलर से अधिक का था। 

पेमेंट के तौर पर बिटकॉइन को स्वीकार करने वाले कारोबारियों को ट्रैक करने वाले BTC Map से पता चलता है कि पिछले वर्ष के अंत में इन कारोबारियों की संख्या बढ़कर 6,126 पर पहुंच गई। इनमें रेस्टोरेंट, बार, दुकानें और सर्विसेज शामिल हैं। पिछले वर्ष की शुरुआत में इन कारोबारियों की संख्या 2,207 थी। BTC Map ऐसे रीजंस की पहचान करता है जहां प्रति दिन की ट्रांजैक्शंस के लिए खरीदार और मर्चेंट्स बिटकॉइन का इस्तेमाल कर रहे हैं। अमेरिका और यूरोप में ऐसे रीजंस की संख्या अधिक है। इटली में बिटकॉइन को पेमेंट के तौर पर स्वीकार करने वाले कारोबारियों की संख्या 1,000 से ज्यादा और दक्षिण अफ्रीका में लगभग 380 की है। 

भारत में बिटकॉइन को स्वीकार करने वाले वेंडर्स दिल्ली, मुंबई, सूरत और चेन्नई में है। चीन में ऐसे कोई कारोबारी नहीं मिले हैं। कई देशों में रेगुलेटरी चुनौतियां कम होने के साथ इन कारोबारियों की संख्या बढ़ सकती है। बिटकॉइन को पेमेंट के तौर पर स्वीकार करने वाले प्रमुख ब्रांड्स में इटली की लग्जरी कारमेकर Ferrari शामिल है। पिछले वर्ष अक्टूबर में Ferrari ने अमेरिका में बिटकॉइन, Ether और USD Coin के जरिए पेमेंट लेने की जानकारी दी थी। इसके अलावा फैशन ब्रांड Ralph Lauren, Gucci और फास्टफूड चेन McDonald's भी कुछ रीजंस में क्रिप्टो के जरिए पेमेंट ले रहे हैं। 

सॉफ्टवेयर फर्म MicroStrategy ने पिछले वर्ष के अंत में बताया था कि उसने लगभग 61.57 करोड़ डॉलर के बिटकॉइन खरीदे हैं। MicroStrategy और उसकी सब्सिडियरीज ने 30 नवंबर से 26 दिसंबर के बीच लगभग 42,110 डॉलर के औसत प्राइस पर लगभग 14,620 बिटकॉइन खरीदे थे। बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल बनाया था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई थी। इससे इनवेस्टर्स को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। 

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Payments, Vendors, Ferrari, Market, Bitcoin, Demand, Value, Services, Ether, China, Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »