क्रिप्टो हैक्स से नुकसान में 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी 

DeFi प्रोटोकॉल्स की हैकिंग के अधिकतर मामलों में उत्तर कोरिया के Lazarus Group जैसे हैकर्स जिम्मेदार थे

क्रिप्टो हैक्स से नुकसान में 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी 

इस वर्ष जुलाई तक ऐसे मामलों से लगभग 1.9 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है

ख़ास बातें
  • DeFi प्रोटोकॉल्स से चोरी हुए फंड्स में काफी बढ़ोतरी हुई है
  • हैकिंग के अधिकतर मामलों में उत्तर कोरिया के हैकर्स जिम्मेदार थे
  • DeFi एप्लिकेशंस की बड़ी संख्या Ethereum ब्लॉकचेन पर है
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े हैकिंग के मामलों से होने वाला नुकसान इस वर्ष के शुरुआती सात महीनों में लगभग 60 प्रतिशत बढ़ा है। इस वर्ष जुलाई तक ऐसे मामलों से लगभग 1.9 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह नुकसान लगभग 1.2 अरब डॉलर का था। डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) प्रोटोकॉल्स से चुराए गए फंड्स में काफी बढ़ोतरी हुई है।

ब्लॉकचेन एनालिसिस फर्म Chainalysis ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि हैकर्स के अटैक पर जल्द लगाम लगने की संभावना कम है। इस महीने के पहले सप्ताह में क्रॉस-चेन ब्रिज Nomad की हैकिंग में लगभग 19 करोड़ डॉलर और कई Solana वॉलेट्स की हैकिंग से लगभग 50 लाख डॉलर का फंड चुराया गया है। Chainalysis ने बताया, "DeFi प्रोटोकॉल्स की हैकिंग का रिस्क अधिक होता है क्योंकि उनके ओपन सोर्स कोड से सायबर अपराधियों को सेंध लगाने में मदद मिलती है।"  Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, DeFi प्रोटोकॉल्स की हैकिंग के अधिकतर मामलों में उत्तर कोरिया के Lazarus Group जैसे हैकर्स जिम्मेदार थे। इस वर्ष उत्तर कोरिया के हैकर्स के DeFi प्रोटोकॉल्स से लगभग एक अरब डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी चुराने का अनुमान है। 

DeFi एप्लिकेशंस की बड़ी संख्या Ethereum ब्लॉकचेन पर है। इन एप्लिकेशंस के जरिए क्रिप्टोकरेंसी में लेंडिंग की सुविधा मिलती है। इस वर्ष की शुरुआत में क्रिप्टोकरेंसीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.35 लाख करोड़ डॉलर था, जो पिछले सप्ताह के अंत तक घटकर लगभग 1.1 लाख करोड़ डॉलर रह गया था। सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस वर्ष वर्ष लगभग 48 प्रतिशत घटा है। पिछले कुछ महीनों में इसका प्राइस 20,000 डॉलर से 24,000 डॉलर के बीच रहा है।

अमेरिका की सायबर सिक्योरिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी (CISA) की एक रिपोर्ट में ब्लॉकचेन और क्रिप्टो फर्मों के लिए उत्तर कोरिया के कई सायबर ग्रुप्स को खतरा बताया गया था इसमें BlueNoroff और Stardust Chollima शामिल हैं। इससे पहले अमेरिकी अथॉरिटीज ने Axie Infinity गेम के Ronin Network पर एक बड़े सायबर अटैक के लिए दक्षिण कोरिया के हैकिंग ग्रुप Lazarus को जिम्मेदार बताया था। FBI ने कहा था कि इस हैक के पीछे  Lazarus ग्रुप था। ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने उस एड्रेस पर प्रतिबंध लगा दिया है जिसे चुराया गया फंड प्राप्त हुआ था। Lazarus हैकिंग ग्रुप पर उत्तर कोरिया के इंटेलिजेंस ब्यूरो का नियंत्रण है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Hacking, Bitcoin, America, Market, Ethereum, Blockchain

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »