सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के फाउंडर Changpeng Zhao को हो सकती है 3 वर्ष की जेल

इस मामले में अभियोजन पक्ष ने अमेरिका में सिएटल के फेडरल कोर्ट से Changpeng को तीन वर्ष की सजा देने की मांग की है

सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के फाउंडर Changpeng Zhao को हो सकती है 3 वर्ष की जेल

इस मामले में Binance ने लगभग 4.32 अरब डॉलर की आपराधिक पेनल्टी चुकाने पर सहमति दी थी

ख़ास बातें
  • इस मामले में 30 अप्रैल को सजा सुनाई जा सकती है
  • Changpeng के लॉयर्स ने उनके लिए प्रोबेशन का निवेदन किया है
  • Binance ने एंटी मनी लॉन्ड्रिंग और सैंक्शंस कानूनों का उल्लंघन किया था
विज्ञापन
पिछले वर्ष सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance को मनी लॉन्ड्रिंग और कानूनों के उल्लंघन का दोषी पाए जाने से क्रिप्टो मार्केट को बढ़ा झटका लगा था। इस मामले में Binance के फाउंडर और पूर्व चीफ एग्जिक्यूटिव, Changpeng Zhao को अमेरिका में तीन वर्ष की जेल की सजा देने की मांग की गई है। 

Changpeng ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप को स्वीकार किया था। इस मामले में अभियोजन पक्ष ने सिएटल के फेडरल कोर्ट से Changpeng को तीन वर्ष की सजा देने का निवेदन किया है। इसका कहना है कि फेडरल गाइडलाइंस के तहत अधिकतम 18 महीने की सजा दो बार देने से Changpeng की ओर से जानबूझ कर किए गए उल्लंघनों का स्तर दिखेगा और यह संदेश जाएगा कि 'हर बार सही विकल्प कानून का पालन करना है।' Changpeng के लॉयर्स ने उनके लिए प्रोबेशन का निवेदन किया है। इस मामले में 30 अप्रैल को सजा सुनाई जा सकती है। 

इस मामले में Binance ने लगभग 4.32 अरब डॉलर की आपराधिक पेनल्टी चुकाने पर सहमति दी थी। Binance ने एंटी मनी लॉन्ड्रिंग और सैंक्शंस कानूनों का उल्लंघन किया था और एक लाख से ज्यादा संदिग्ध ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं दी थी। इनमें हमास, अल कायदा और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी गुटों के साथ ट्रांजैक्शंस शामिल थी। इस एक्सचेंज की शुरुआत 2017 में हुई थी। इस मामले में Changpeng को 17.5 करोड़ डॉलर के बॉन्ड पर जमानत दी गई है। 

अमेरिका के एटॉर्नी जनरल Merrick Garland ने बताया था, "Binance ने अपराधियों के लिए उनके चौरी से हासिल किए गए फंड को हासिल करना आसान बनाया था। इस एक्सचेंज ने कानून का पालन नहीं किया। इसने केवल पालन करने का दिखावा किया था।" इस मामले में Changpeng को व्यक्तिगत तौर पर लगभग पांच करोड़ डॉलर का भुगतान करना होगा। हालांकि, कुछ लीगल एक्सपर्ट्स का कहना था कि यह नतीजा Changpeng के लिए अच्छा है क्योंकि इससे उनकी काफी वेल्थ बरकरार रहेगी और उन्हें एक्सचेंज में अपनी हिस्सेदारी बरकरार रखने की अनुमति मिलेगी। इससे पहले एक अन्य क्रिप्टो एक्सचेंज FTX के फाउंडर, Sam Bankman-Fried को फ्रॉड के मामले में दोषी पाया गया था। इसके बाद क्रिप्टो मार्केट में भारी गिरावट आई थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, America, Legal, Binance, Market, Exchange, Penalty, Demand, Transactions, FTX, Prices
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  3. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  5. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  7. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  8. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  9. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  10. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »