रेगुलेटर्स के परेशान करने पर Ethereum स्टेकिंग बंद कर सकता है Coinbase

एक्सचेंज के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Brian Armstrong ने कहा कि ऐसा करने से ब्लॉकचेन की इंटेग्रिटी को बरकरार रखा जा सकेगा

रेगुलेटर्स के परेशान करने पर Ethereum स्टेकिंग बंद कर सकता है Coinbase

Ethereum के अपग्रेड को जल्द लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इस ब्लॉकचेन पर 100 अरब डॉलर से अधिक के DeFi ऐप्स को सपोर्ट मिलता है
  • ब्लॉकचेन के अपग्रेड को Merge कहा जा रहा है
  • इसे अगले महीने रिलीज किया जा सकता है
विज्ञापन
बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Coinbase ने कहा है कि अगर Ethereum के अपग्रेड के बाद रेगुलेटर्स की ओर से कोई परेशानी होती है तो वह Ethereum स्टेकिंग सर्विसेज को बंद कर देगा। एक्सचेंज के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Brian Armstrong ने कहा कि ऐसा करने से ब्लॉकचेन की इंटेग्रिटी को बरकरार रखा जा सकेगा।

ट्विटर एक प्रश्न किया गया था, "अगर रेगुलेटर्स आपसे Ethereum प्रोटोकॉल लेवल पर अपने वैलिडेटर्स के साथ सेंसर करने के लिए कहते हैं तो क्या आप इसका पालन करेंगे और प्रोटोकॉल लेवल पर सेंसर करेंगे या स्टेकिंग सर्विस को बंद कर नेटवर्क की इंटेग्रिटी को बरकरार रखेंगे?" इसके उत्तर में Brian ने अपनी फर्म की योजना की जानकारी देते हुए कहा कि Coinbase की ओर से Ethereum ब्लॉकचेन की इंटेग्रिटी को बरकरार रखा जाएगा और स्टेकिंग सर्विसेज रोक दी जाएंगी। Ethereum के अपग्रेड को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस अपग्रेड को 'Merge' कहा जा रहा है। इस अपग्रेड के लिए टोटल टर्मिनल डिफिकल्टी (TTD) के एक तय स्तर पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। TTD इस ब्लॉकचेन पर फाइनल ब्लॉक के तैयार होने के लिए जरूरी कुल मुश्किल है। 

हाल ही में Goerli टेस्ट नेटवर्क पर Merge टेस्टिंग के अंतिम दौर में पहुंचा था। इस ब्लॉकचेन पर 100 अरब डॉलर से अधिक के डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) ऐप्स को सपोर्ट मिलता है और इस वजह से अपग्रेड को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। इस प्रोजेक्ट में इससे पहले रुकावटें आ चुकी हैं। इस अपग्रेड ने पिछले महीने पब्लिक टेस्ट नेटवर्क Sepolia पर एक ट्रायल पूरा किया था। Sepolia टेस्टनेट की अगले कुछ दिनों तक निगरानी की जाएगी। Ethereum के डिवेलपर्स ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था कि Merge के लिए Sepolia तीन पब्लिक टेस्टनेट्स में से दूसरा है।

अपग्रेड से stETH कहे जाने वाले क्रिप्टो डेरिवेटिव टोकन के इनवेस्टर्स को भी राहत मिल सकती है। Ethereum माइनर्स को ब्लॉकचेन पर ट्रांजैक्शंस का ऑर्डर देने के लिए बड़े सर्वर फार्म्स का इस्तेमाल करना पड़ता है जिससे इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत होती है और कार्बन एमिशन बढ़ता है। एक अनुमान में बताया गया था कि Ethereum की एक ट्रांजैक्शन की इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल 1,40,893 वीजा क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शंस के बराबर है। यह अपग्रेड होने के बाद Ethereum की ट्रांजैक्शन के लिए ऑर्डर stakers से दिया जाएगा। इस सिस्टम को प्रूफ ऑफ स्टेक कहा जाता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Ethereum, Coinbase, Blockchain, Market, Staking, Electricity

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  2. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  4. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  5. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  6. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  7. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  8. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  10. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »