Crypto मार्केट में गिरावट के बाद Coinbase ने घटाई हायरिंग की रफ्तार

एक्सचेंज ने हाल ही में एक सरकारी फाइलिंग में कहा था कि उसके बैंकरप्ट होने की स्थिति में यूजर्स को क्रिप्टो एसेट्स पर सीधे क्लेम का नुकसान हो सकता है

Crypto मार्केट में गिरावट के बाद Coinbase ने घटाई हायरिंग की रफ्तार

इस एक्सचेंज को भारत में मुश्किल का सामना करना पड़ा है

ख़ास बातें
  • एक्सचेंज की ट्रेडिंग वॉल्यूम में लगभग 44 प्रतिशत की कमी हुई है
  • Coinbase के रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा क्रिप्टो ट्रेडिंग से आता है
  • एक्सचेंज के हायरिंग कम करने के पीछे यह एक बड़ा कारण हो सकता है
विज्ञापन
बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Coinbase के बिजनेस पर क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का बड़ा असर पड़ा है। इसकी ट्रेडिंग वॉल्यूम में लगभग 44 प्रतिशत की कमी हुई है। Coinbase ने बताया है कि उसने हायरिंग की रफ्तार घटा दी है। एक्सचेंज ने हाल ही में एक सरकारी फाइलिंग में कहा था कि उसके बैंकरप्ट होने की स्थिति में यूजर्स को क्रिप्टो एसेट्स पर सीधे क्लेम का नुकसान हो सकता है। 

Coinbase की प्रेसिडेंट और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर  Emilie Choi ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "इस वर्ष की शुरुआत में हमने फर्म का साइज तिगुना करने की योजना बनाई थी। मार्केट की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर, हमारा मानना है कि हायरिंग को कम करना समझदारी होगी।" Coinbase के रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा क्रिप्टो ट्रेडिंग से आता है। एक्सचेंज की इस वर्ष की पहली तिमाही में ट्रेडिंग वॉल्यूम 309 अरब डॉलर की थी। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में लगभग 547 अरब डॉलर की ट्रेडिंग वॉल्यूम से काफी कम है। एक्सचेंज के हायरिंग कम करने का फैसला करने के पीछे यह एक बड़ा कारण हो सकता है। 

इस एक्सचेंज को भारत में मुश्किल का सामना करना पड़ा है। Coinbase ने पिछले महीने घोषणा की थी कि उसके ऐप पर देश के यूजर्स UPI के जरिए पेमेंट कर क्रिप्टोकरेंसीज खरीद सकेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार ने अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद Coinbase को पेमेंट के इस विकल्प को हटाना पड़ा था। एक्सचेंज के CEO Brian Armstrong ने हाल ही में कहा था कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से क्रिप्टो सेगमेंट पर अनौपचारिक तरीके से दबाव डाला जाता है। 

अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) को दी गई फाइलिंग के बाद एक्सचेंज के पास फंड की कमी होने की अटकलें लगी थी। हालांकि, Coinbase ने इन अटकलों को गलत बताया है। Choi ने कहा, "मार्केट में गिरावट से डर लग सकता है। हम मार्केट की सभी स्थितियों के लिए योजना बनाते हैं और इनमें से कुछ योजनाओं को लागू कर रहे हैं। हम एक मजबूत स्थिति में हैं। हमारे पास मजबूत बैलेंस शीट है। हमने पहले भी मार्केट में गिरावट का सामना किया है और इससे बेहतर तरीके से उबरे हैं।"  Coinbase की शुरुआत लगभग 10 वर्ष पहले हुई थी। इसने नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) से जुड़ी ट्रेडिंग सर्विस शुरू करने की तैयारी की है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Coinbase, NFT, Trading, Users, SEC, Market, RBI, Payment

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  2. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  3. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  4. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  5. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  6. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  7. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  8. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  9. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  10. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »