मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस लगभग 80,526 डॉलर के साथ तीन महीने के हाई पर पहुंचा है। हालांकि, बाद में इसमें कुछ गिरावट हुई है
इस मार्केट में लगभग 28 करोड़ डॉलर की शॉर्ट पोजिशंस लिक्विडेट हुई हैं
क्रिप्टो मार्केट में सोमवार को तेजी थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस लगभग 80,526 डॉलर के साथ तीन महीने के हाई पर पहुंचा है। हालांकि, बाद में इसमें कुछ गिरावट हुई है। पिछले सप्ताह एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स ( ETF) में बड़ा इनवेस्टमेंट होने से बिटकॉइन को सपोर्ट मिला है।
इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस 79,700 डॉलर से अधिक पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी थी। Ethereum का प्राइस 2,360 डॉलर से कुछ अधिक पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana, BNB, XRP और Cardano के प्राइसेज में बढ़ोतरी हुई है। बिटकॉइन में अप्रैल में लगभग 12 प्रतिशत का प्रॉफिट था। यह एक वर्ष में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में सबसे अधिक मासिक बढ़ोतरी है।
मार्केट एनालिस्ट्स ने बताया है कि पिछले सप्ताह ETF में लगभग 63 करोड़ डॉलर लगाए जाने से बिटकॉइन में मजबूती आई है। इस सबसे महंगे क्रिप्टो टोकन में इस महीने प्रॉफिट बरकरार रह सकता है क्योंकि ट्रेडर्स 80,000 डॉलर से अधिक के अगले टारगेट पर दांव लगा रहे हैं। इस मार्केट में लगभग 28 करोड़ डॉलर की शॉर्ट पोजिशंस लिक्विडेट हुई हैं। इनमें बिटकॉइन से जुड़ी पोजिशंस की हिस्सेदारी 15.7 करोड़ डॉलर से अधिक की है। क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू लगभग दो प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.65 लाख करोड़ डॉलर पर थी। इसमें बिटकॉइन की हिस्सेदारी लगभग 1.60 लाख करोड़ डॉलर की है।
पिछले सप्ताह अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी Strategy ने बड़ी संख्या में Bitcoin खरीदे थे। बिटकॉइन की Strategy सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर है। इस अमेरिकी कंपनी के पास कुल 8,18,334 बिटकॉइन हो गए हैं। पिछले सप्ताह की शुरुआत में कंपनी ने 3,273 बिटकॉइन खरीदे थे। इससे पिछले सप्ताह में इस कंपनी ने 34,164 बिटकॉइन की खरीदारी लगभग 2.54 अरब डॉलर में की थी। इस खरीदारी के लिए प्रति कॉइन 74,395 डॉलर का औसत प्राइस चुकाया गया था। पिछले कुछ सप्ताह में बिटकॉइन में आई तेजी से पीछे Strategy की ओर से बड़ी संख्या में की गई खरीदारी को भी एक कारण माना जा रहा है। बिटकॉइन की 2.1 करोड़ टोकन की फिक्स्ड सप्लाई में से Strategy के पास लगभग 3.9 प्रतिशत हिस्सा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी