Coinbase ने जोड़ा नया फीचर, चंद स्टेप्स से क्रिप्टो वॉलेट होगा चार्ज

Coinbase Pay फीचर यूज़र्स को एक क्रिप्टोकरेंसी चुनने की अनुमति देगा, जिसे वे अपने वॉलेट में जोड़ना चाहते हैं।

Coinbase ने जोड़ा नया फीचर, चंद स्टेप्स से क्रिप्टो वॉलेट होगा चार्ज

Coinbase Pay के जरिए वॉलेट फंड करने पर कई मैनुअल स्टेप्स बच जाएंगे

ख़ास बातें
  • इस नए फीचर को 'Coinbase Pay' नाम दिया गया है
  • Chrome ब्राउज़र में एक्सटेंशन के जरिए आसानी से फंड कर सकते हैं वॉलेट
  • इससे पहले क्रिप्टो वॉलेट फंड करने के लिए कई स्टेप्स से गुज़रना पड़ता था
विज्ञापन
Coinbase ने अपने प्लेटफॉर्म में एक नया फीचर जोड़ा है, जो यूज़र्स को क्रोम ब्राउज़र पर एक एक्सटेंशन के जरिए सीधे अपने क्रिप्टो वॉलेट को फंड करने की मौका देता है। इस नए फीचर को 'Coinbase Pay' नाम दिया गया है। यूएस बेस्ड क्रिप्टो एक्सचेंज का टार्गेट उभरते हुए डीसेंट्रलाइज़्ड फाइनेंस (DeFi) सेक्टर में आम जनता से ज्यादा से ज्यादा भागीदारी प्राप्त करना है। कंपनी का लक्ष्य तेज़ी से डेवलप हो रहे Web 3 सेक्टर के साथ बने रहना है, जहां क्रिप्टोकरेंसी, नॉन-फंजिबल टोकन (NFT), और मेटावर्स (Metaverse) मुख्य एलिमेंट्स होंगे।

Coinbase Pay फीचर यूज़र्स को एक क्रिप्टोकरेंसी चुनने की अनुमति देगा, जिसे वे अपने वॉलेट में जोड़ना चाहते हैं। इसमें यूज़र्स को केवल राशि डालनी होगी, और ट्रांजेक्शन को प्रोसेस करने के लिए Ok पर क्लिक करना होगा।
 

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया "कॉइनबेस पे से पहले, जो यूज़र्स अपने कॉइनबेस वॉलेट में ब्राउज़र एक्सटेंशन से फंड जोड़ना चाहते थे, उन्हें Coinbase.com पर जाने, अपने अकाउंट में साइन इन करने, अपने वॉलेट एड्रेस को कॉपी-पेस्ट करने और अपने कॉइनबेस अकाउंट से मैनुअल रूप से फंड ट्रांसफर करने की जरूरत पड़ती थी। यह प्रक्रिया न केवल बोझिल थी, बल्कि इसमें यूज़र एरर का डर भी बना रहता था।"

यह फीचर कॉइनबेस यूज़र्स के लिए ऐप्स के बीच स्विच करने और मैनुअल लेनदेन करने की आवश्यकता को खत्म कर देगा।

ब्लॉग में आगे लिखा है कि Coinbase वॉलेट एक्सटेंशन के साथ, आपका क्रोम ब्राउज़र सुरक्षित रूप से इंटरैक्ट कर सकता है और सभी तरह के वेब 3 एप्लिकेशन के साथ जुड़ सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Coinbase, Cryptocurrency

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10200mAh बैटरी के साथ Moto Pad 70 Pro होने जा रहा 27 जून को लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. वेनेजुएला भूकंप से पहले Google ने भेजा था अलर्ट! क्या आपके फोन में ऑन है ये फीचर?
  3. Lava Smart 4 Plus हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus Nord Buds 4 लॉन्च: ANC, AI ट्रांसलेशन के साथ 54 घंटे तक चलने वाली बैटरी, जानें सबकुछ
  5. EV दिग्गजों को टक्कर देने उतरी तेल बेचने वाली Shell! पेश की 10 मिनट से कम चार्ज होने वाली इलेक्ट्रिक कार
  6. Nothing Phone (4b) का डिजाइन आया सामने, जानें कैसा होगा यह फोन
  7. अब जेब में लेकर घूम पाएंगे सिनेमा, प्रोजेक्टर वाला रग्ड फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. स्मार्टफोन चोर अब पछताएंगे! मार्केट में आ रही अनोखी तकनीक
  9. 2200W इंडक्शन हीटिंग के साथ Xiaomi ने नया प्रेशर कुकर किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. दुनिया की पहली नेरोगेज हाइड्रोजन ट्रेन इटली में पेश, धुएं की जगह छोड़ेगी भाप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »