Shell ने Triple 10 Challenge नाम का नया इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह EV 10% से 80% तक 10 मिनट से भी कम समय में चार्ज हो सकती है।
Photo Credit: Shell
Shell Triple 10 Challenge इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट की पहली झलक
तेल और गैस कारोबार के लिए मशहूर Shell अब इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में भी कदम रखता नजर आ रहा है। कंपनी ने Triple 10 Challenge नाम का एक नया इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट पेश किया है। Shell का कहना है कि यह कॉन्सेप्ट भविष्य की इलेक्ट्रिक कारों के लिए नई डिजाइन सोच को बढ़ावा देने के मकसद से तैयार किया गया है। कंपनी के मुताबिक, इस EV को हल्के वजन, कम बैटरी क्षमता और तेज चार्जिंग जैसे पहलुओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
Shell के अनुसार, Triple 10 Challenge एक कॉम्पैक्ट 5-डोर हैचबैक कॉन्सेप्ट है। इसमें डिजिटल साइड मिरर्स, फ्लश डोर हैंडल्स, फुल-विड्थ LED लाइट बार और मिनिमलिस्ट इंटीरियर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इसमें हल्के मटेरियल और रिसाइक्लेबल कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसकी लाइफसाइकल कार्बन एमिशन को कम करने में मदद मिल सकती है।
Triple 10 Challenge नाम के पीछे भी तीन खास लक्ष्य हैं। कंपनी के मुताबिक, यह कॉन्सेप्ट 10km/kWh की एनर्जी एफिशिएंसी, 10 टन CO2e लाइफसाइकल फुटप्रिंट और 10 मिनट से कम समय में चार्जिंग के लक्ष्य पर आधारित है। Shell का दावा है कि इसकी बैटरी 175kW DC फास्ट चार्जर की मदद से 10% से 80% तक सिर्फ 9.54 मिनट में चार्ज हो सकती है।
कंपनी ने यह भी दावा किया है कि इस कॉन्सेप्ट में नया सिंगल-सर्किट कूलिंग आर्किटेक्चर इस्तेमाल किया गया है, जो बैटरी और पूरे पावरट्रेन का तापमान बेहतर तरीके से मैनेज कर सकता है। Shell के मुताबिक, यह सिस्टम तेज चार्जिंग के दौरान भी बेहतर थर्मल कंट्रोल बनाए रखने में सक्षम है।
इस इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट की सबसे खास बात Shell का नया Recharge Thermal Fluid है। कंपनी का कहना है कि यह डाइइलेक्ट्रिक लिक्विड बैटरी के लिए डायरेक्ट इमर्शन कूलिंग और मोटर व पावर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे कंपोनेंट्स के लिए इनडायरेक्ट कूलिंग उपलब्ध कराता है। Shell के अनुसार, इससे तेज चार्जिंग, हल्का सिस्टम और बेहतर एफिशिएंसी हासिल करने में मदद मिल सकती है।
फिलहाल Triple 10 Challenge सिर्फ एक कॉन्सेप्ट मॉडल है और कंपनी ने इसके प्रोडक्शन या लॉन्च को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, Shell का कहना है कि इस प्रोजेक्ट के जरिए वह भविष्य की इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी और बैटरी कूलिंग सिस्टम पर नए सॉल्यूशन डेवलप करने की दिशा में काम कर रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया