Nothing Phone (4b) का डिजाइन आया सामने, जानें कैसा होगा यह फोन

Nothing ने आज अपने आगामी स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) का डिजाइन आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है।

Nothing Phone (4b) का डिजाइन आया सामने, जानें कैसा होगा यह फोन

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone 4b में बेहतरीन यूनिबॉडी डिजाइन है।

ख़ास बातें
  • Nothing Phone (4b) भारत में मंगलवार 7 जुलाई को दोपहर 4 बजे लॉन्च होगा।
  • Nothing Phone (4b) में सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट लुक मिलेगा।
  • Nothing Phone (4b) में में क्रिस्टल-क्लियर ट्रांसपेरेंट फिनिश होगी।
विज्ञापन

Nothing ने आज अपने आगामी स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) का डिजाइन आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। यह कंपनी की नई सीरीज का पहला फोन है जो कि अगले महीने जुलाई में 7 तारीख को दस्तक देने वाला है। इस फोन को यूजर्स की नई जनरेशन को Nothing स्मार्टफोन का नया अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। यहां हम आपको Nothing Phone 4b के डिजाइन से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Nothing Phone (4b) कब होगा उपलब्ध

Nothing Phone (4b) भारतीय बाजार में मंगलवार 7 जुलाई को दोपहर 4 बजे लॉन्च होगा। लॉन्च के दौरान स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत और उपलब्धता समेत अन्य जानकारी सामने आएंगी।

Nothing Phone 4b Design

Nothing Phone 4b में बाजार में उपलब्ध Phone (4a) Pro का बेहतरीन यूनिबॉडी डिजाइन और Phone (4a) में पेश किया गया Glyph Bar का मेल है। इससे एक ऐसा डिवाइस तैयार हुआ है जो कि नया भी लगता है और जाना पहचाना भी लगता है। इसका डिजाइन Nothing के सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट लुक को और ज्यादा फोकस्ड और युवा अंदाज में पेश करता है। इस फोन के अंदर के पार्ट्स को बहुत सोच-समझकर लगाया गया है। इसमें क्रिस्टल-क्लियर ट्रांसपेरेंट फिनिश और एक ऐसा स्मूद फॉर्म है जो पीछे से फ्रेम तक आसानी से मिलता है।

नई जनरेशन के लिए डिजाइन किया गया Phone (4b) बोल्ड पर्सनैलिटी और रोजाना की जरूरतों के बीच सही तालमेल बिठाता है। यह फोन साफ-सुथरे और मिनिमल डिजाइन के साथ-साथ काफी मजबूत भी है। इसकी बनावट ज्यादा मजबूत है और इसकी फिनिश मुलायम और स्किन-फ्रेंडली है, जिससे पूरे दिन आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nothing
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »