Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी

Vivo X500 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। इस कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन में 6.37 इंच डिस्प्ले हो सकता है

Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी

यह Vivo X300 Pro की जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • Vivo X500 Pro में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट हो सकता है
  • इस कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन में 6.37 इंच डिस्प्ले मिल सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X500 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हो सकते हैं। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Vivo X500 Pro में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जाएगा। इस कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन में 6.37 इंच डिस्प्ले हो सकता है। भारत में पिछले वर्ष दिसंबर में लॉन्च किए गए Vivo X300 Pro की यह जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 452pp पिक्सल डेंसिटी है। इसमें प्रोसेसर के तौर परMediaTek Dimensity  9500 है। Vivo X300 Pro की 6,510mAh की बैटरी है 90 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का JN1 अल्ट्रावाइड कैमरा है। 

आगामी स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी हो सकता है। Vivo X500 Pro में 7,000 mAh से अधिक की बैटरी मिल सकती है। यह Android 17 आउट ऑफ द बॉक्स पर बेस्ड OriginOS 7 पर चल सकता है। 

हाल ही में इसी टिप्सटर ने बताया था कि इस सीरीज के बेस मॉडल के इंजीनियरिंग सैम्पल में 6.59 इंच मिड-स्क्रीन फ्लैट डिस्प्ले है। Vivo X500 में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और पेरिस्कोप कैमरा हो सकता है। Vivo X500 में 7,500 mAh की बैटरी मिल सकती है। यह 6.6 इंच से कम डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन के लिए एक बड़ी बैटरी होगी। Vivo के दो आगामी Pro सीरीज के कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में से एक को अगले कुछ महीनों में पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की MediaTek Dimensity 9600 सीरीज के चिपसेट के साथ टेस्टिंग की जा रही है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  5. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  6. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  9. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  10. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »