e Vitara का मॉडर्न डिजाइन LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, Y शेप वाली LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और फ्रंट में फॉग लैम्प्स के साथ है। इसमें डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डुअल-स्क्रीन वाला डैशबोर्ड है
इसके बेस वेरिएंट के प्राइस में कोई बढ़ोतरी नहीं की है
देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki ने e Vitara के प्राइसेज में बढ़ोतरी की है। इस इलेक्ट्रिक SUV में दो बैटरी पैक के विकल्प हैं। e Vitara की सिंगल चार्ज में रेंज 543 किलोमीटर तक की है। कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट के प्राइस में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।
इस वर्ष फरवरी में लॉन्च की गई e Vitara को तीन वेरिएंट्स - Alpha, Delta और Zeta में उपलब्ध कराया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक SUV के 49 kWh के बैटरी पैक वाले डेल्टा वेरिएंट के 15.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के प्राइस में बदलाव नहीं किया गया है। e Vitara के अन्य वेरिएंट्स के प्राइसेज को 30,000 रुपये तक बढ़ाया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के Heartect-e प्लेटफॉर्म पर की गई है। इसका 49 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 144 bhp की अधिकतम पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है, जबकि 61 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 174 bhp की पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क उपलब्ध करा सकता है।
e Vitara का मॉडर्न डिजाइन LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, Y शेप वाली LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और फ्रंट में फॉग लैम्प्स के साथ है। इसमें डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डुअल-स्क्रीन वाला डैशबोर्ड है। इस इलेक्ट्रिक SUV में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और ADAS टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलते हैं। e Vitara का मुकाबला Hyundai की Creta Electric, Tata Motors की Curvv EV और MG Motor की Windsor EV से है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें Apple CarPlay और Android Auto के लिए सपोर्ट है।
हाल ही में भारत NCAP टेस्ट में e Vitara को में 5-स्टार रेटिंग मिली है। इस इलेक्ट्रिक SUV में लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और सात एयरबैग्स दिए गए हैं। Bharat NCAP में e Vitara को एडल्ट ऑक्यूपमेंट प्रोटेक्शन में 32 प्वाइंट में से 31.49 प्वाइंट्स मिले हैं। फ्रंट ऑफसेट और साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसे क्रमशः 16 में से 15.49 प्वाइंट्स और 16 प्वाइंट्स दिए गए हैं। e Vitara के स्ट्रक्चर में 60 प्रतिशत से ज्यादा अल्ट्रा-हाई टेंसाइल और हाई-टेंसाइल स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल हुआ है। इसे चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 प्वाइंट्स में से 43 प्वाइंट्स दिए गए हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च