OnePlus ने आज भारतीय बाजार में अपन नए ईयरबड्स OnePlus Nord Buds 4 लॉन्च कर दिए हैं।
Photo Credit: OnePlus
OnePlus Nord Buds 4 में 12mm टाइटेनियम-कोटेड डायनामिक ड्राइवर हैं।
OnePlus ने आज भारतीय बाजार में अपन नए ईयरबड्स OnePlus Nord Buds 4 लॉन्च कर दिए हैं। Nord Buds 4 में 12mm टाइटेनियम-कोटेड डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं। ईयरबड्स 52dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) और ट्रांसपेरेंट मोड के साथ आते हैं। इनमें AI ट्रांसलेट में पर्सनल इंटरप्रेटर मिलता है। ईयरबड्स की बैटरी एक बार चार्ज होकर 54 घंटे तक चलती है। यहां हम आपको OnePlus Nord Buds 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
OnePlus Nord Buds 4 की कीमत 3,299 रुपये है। यह स्टेलर ब्लैक और एस्ट्रल टील कलर में आता है। ग्राहक 29 जून को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट, वनप्लस की वेबसाइट, वनप्लस स्टोरेज ऐप, मिंत्रा, ब्लिंकिट, वनप्लस स्टोर्स और चुनिंदा ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स से खरीद पाएंगे। लॉन्च ऑफर्स के तहत 3,099 की खास लॉन्च कीमत पर खरीद पाएंगे।
OnePlus Nord Buds 4 में 12mm टाइटेनियम-कोटेड डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.1, SBC और AAC कोडेक्स है। ईयरबड्स 52dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) और ट्रांसपेरेंट मोड के साथ आते हैं। वहीं क्लियर कॉल के लिए 6 माइक्रोफोन (हर बड में 3 माइक) और AI कॉल नॉइज कैंसिलेशन है। इसमें AI असिस्टेंट है, जिसे चालू करने के लिए अपने ईयरबड पर टैप करना है और अलार्म, रिमाइंडर, मौसम, AI प्रॉम्प्ट आदि हैंड्स-फ्री कर सकते हैं। वहीं AI ट्रांसलेट में पर्सनल इंटरप्रेटर मिलता है। चुनिंदा OnePlus फोन के साथ इस्तेमाल करने पर रियल-टाइम ट्रांसलेशन मिलती है। ट्रैक बदलने, वॉइस असिस्टेंट और प्ले/पॉज के लिए टच कंट्रोल दिया गया है।
बड्स में 62mAh की बैटरी है और केस में 530mAh की बैटरी है। ANC ऑन होने पर बड्स की बैटरी 6.5 घंटे तक चलती है और केस के साथ 27 घंटे तक चलती है। वहीं ANC ऑफ होने पर बड्स की बैटरी 13 घंटे तक और केस के साथ 54 घंटे तक चलती है। फास्ट चार्जिंग के जरिए 10 मिनट चार्ज पर 11 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक मिलता है। ईयरबड्स पसीने और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो ईयरबड की लंबाई 29.56 मिमी, चौड़ाई 19.69 मिमी, मोटाई 22.63 मिमी और वजन 4.3 ग्राम है। वहीं चार्जिंग केस की लंबाई 59.23 मिमी, चौड़ाई 49.00 मिमी, मोटाई 26.51 मिमी और वजन 42.5 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके